फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MiG-29 deployed for Air Defense in Ambala of Haryana

पाकिस्तान की हरकत का जवाब देगा भारत, अंबाला में एयर डिफेंस के लिए मिग-29 तैनात

Wed, 27 Feb 2019 09:24 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 27 Feb 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
MiG-29 deployed for Air Defense in Ambala of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF

पीओके में आतंकी कैंपों पर वायु सेना की स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से होने वाले किसी भी तरह के हवाई हमले से निपटने के लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर मिग-29 लड़ाकू विमानों की तैनाती कर दी गई है। यह विमान किसी भी हमले से निपटने के लिए सक्षम हैं। वहीं एयरफोर्स ने अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के आसपास अपने सुरक्षा के दायरे को भी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


एयरफोर्स स्टेशन रोड व अन्य स्थानों पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। आने-जाने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। आतंकी कैंपों पर एयर स्ट्राइक के बाद से भी एयरफोर्स स्टेशन के अंदर भी कड़ी सुरक्षा कर दी गई है। 
विज्ञापन


मिग-21 शिफ्ट करने की वजह से तैनात किए मिग-29 
पीओके में मंगलवार तड़के मिराज 2000 विमानों से वायु सेना ने आतंकी कैंपों पर स्ट्राइक की थी। इससे पहले ही अंबाला एयरबेस में सुरक्षा के लिए मिग-29 विमानों को तैनात किया गया, जो कि एयर डिफेंस में माहिर हैं। सूत्र बताते हैं कि यदि पाकिस्तान पीओके में हुए एयर स्ट्राइक को लेकर कोई हमला करता है तो अंबाला में मिग-29 विमान तुरंत उसका जवाब दुश्मन को देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

MiG-29 deployed for Air Defense in Ambala of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Indian Defence Forum

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन में इससे पहले मिग-21 विमान एयर डिफेंस के लिए तैनात थे। मगर कुछ माह पहले ही मिग-21 विमानों की कोबरा स्क्वाड्रन को राजस्थान के नाल एयरबेस में शिफ्ट किया गया है, जिस कारण अब मिग-29 विमानों को अंबाला एयरबेस पर सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

हवा से हवा में लड़ने में माहिर मिग-29
मिग-29 विमान हवा से हवा में लड़ने में माहिर हैं। मूल रूप से रूस में निर्मित मिग-29 विमान अपग्रेड किए गए हैं, जिनमें आधुनिक प्रणाली है जो मीलों दूर अपने टारगेट को लॉक कर उसे ध्वस्त कर सकती है। बता दें कि अंबाला में जगुआर विमानों की दो स्क्वाड्रन है। जगुआर विमान नीचे उड़ान भरते हुए दुश्मन क्षेत्र में सटीक बमबारी करने में माहिर हैं, मगर यह विमान हवा से हवा में लड़ने के लिए सर्वश्रेष्ठ नहीं है। 

सितंबर में तैनात होंगे अंबाला में राफेल 
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से मिग-21 विमानों की स्क्वाड्रन को राजस्थान के नाल एयरबेस में शिफ्ट करने का मकसद ही यही था कि उनके स्थान पर राफेल विमान की नई स्क्वाड्रन को तैनात किया जाए। यह विमान एयर-टू-एयर और एयर-टू-ग्राउंड अटैक में माहिर हैं, यानी यह विमान मल्टी रोल की भूमिका निभा सकते हैं। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद रतन लाल कटारिया ने खुलासा किया कि अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर सितंबर में राफेल विमानों की पूरी तरह से तैनाती हो जाएगी, जिससे देश की सुरक्षा और मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed