फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mid-term exam from December 15, teachers' winter vacation canceled, resentment expressed

मिड टर्म परीक्षा 15 दिसंबर से, शिक्षकों की सर्दी की छुट्टियां रद्द, जताई नाराजगी

Mon, 07 Dec 2020 02:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Mid-term exam from December 15, teachers' winter vacation canceled, resentment expressed
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग ने तीसरी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की मिड टर्म परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 15 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेंगी। ऐसे में शिक्षकों को सर्दियों में मिलने वाला अवकाश रदद् हो रहा है। इस कारण शिक्षकों में विभाग के प्रति नाराजगी शुरू हो गई है, क्योंकि पहले भी कोविड- 19 के कारण शिक्षकों के शनिवार के अवकाश को रद्द कर दिया गया है। हर वर्ष विभाग स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक सर्दियों का अवकाश देता है।
विज्ञापन

शिक्षकों का कहना है कि पहले ही वे सुबह से लेकर रात तक ड्यूटी दे रहे हैं। ऐसे में विभाग उनकी सभी छुट्टियां भी रद्द करने में लगा है। हालांकि शिक्षा विभाग ने शिक्षिकों को सर्दियों की छुट्टियां रद्द होने की लिखित में जानकारी नहीं दी है, लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी के दफ्तर से छुट्टियों के समय दौरान परीक्षा आयोजित करवाने का संदेश स्कूलों को भेजा जा चुका है। निर्देशों के अनुसार सभी स्कूलों को परीक्षा के लिए टाइम टेबल भी अपने स्तर पर तैयार करना है। स्कूलों को 30 दिसंबर तक परीक्षा खत्म करवाकर रिजल्ट विभाग को सौंपना है। निर्देशों के अनुसार तीसरी से 12वीं तक की परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन किया जाएगा। स्कूल अपने स्तर पर इसके लिए प्रश्नपत्र तैयार करेंगे। नौंवी से 12वीं तक के विद्यार्थी अभिभावकों की अनुमति के साथ परीक्षा देने के लिए स्कूल आएंगे। जिन विद्यार्थियों के अभिभावक अनुमति नहीं देंगे, वे विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा देंगे। नौंवी से 12वीं कक्षा के लिए नए पैटर्न के आधार पर सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर स्कूलों को भेज दिए गए हैं। नए पैटर्न के आधार पर ही स्कूल प्रश्न पत्र तैयार करेंगे। ऑफलाइन परीक्षा के दौरान स्कूलों को कोविड-19 को लेकर जारी केंद्र के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन

परीक्षा के दिन जितने शिक्षकों की जरूरत हो उन्हें ही बुलाया जाए
शिक्षा विभाग शिक्षकों की पूरी तरह से अनदेखी करने में लगा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों कक्षाओं के प्रेशर के कारण शिक्षक सुबह से रात तक ड्यूटी दे रहे हैं। पहले विभाग ने कोविड-19 के कारण शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश रदद् किया और उसके बाद शनिवार का अवकाश बंद किया। अब सर्दियों की छुट्टियों के समय में परीक्षा रखकर इन्हें भी रद्द करने का संकेत दे दिया है। सभी शिक्षकों को बुलाने की बजाय परीक्षा के लिए एक दिन में जितने शिक्षकों की जरूरत हो उन्हें ही क्रमानुसार बुलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सवर्ण सिंह कंबोज, अध्यक्ष, यूटी कैडर एजुकेशन एम्प्लाइज
ज्यादातर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने ऑफलाइन परीक्षा के लिए भरी हामी
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल- 41 के हेडमास्टर संजीव अरोड़ा ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार उन्होंने परीक्षा के लिए अभिभावकों के साथ बैठक की। नौंवी और दसवीं के अभिभावकों से मिड टर्म परीक्षा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम पर चर्चा की। इस दौरान ज्यादातर अभिभावकों ने परीक्षा के लिए बच्चों को स्कूल भेजने के लिए हामी भरी है। हालांकि बच्चे स्कूल में रेगुलर कक्षाओं के लिए बहुत कम आ रहे हैं, लेकिन अभिभावकों ने कहा कि वे चाहते हैं बच्चे परीक्षा ऑफलाइन ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed