फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mid Summer Night's Dream Drama at tagore theater

दर्शकों को हंसा गया ‘मिड समर नाइट्स ड्रीम’

Sat, 30 Nov 2013 12:14 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 30 Nov 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mid Summer Night's Dream Drama at tagore theater

‘मिड समर नाइट्स ड्रीम’ यानी एक ऐसी प्रेम कथा जिसके मनोरंजन के जादू ने टैगोर थियेटर में सबको हंसा का लोटपोट कर दिया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय भोपाल के अध्ययन अनुदान के अंतर्गत एवं संदली पैड़ा कला केंद्र के सहयोग से आयोजित यह नाटक विलियम शेक्सपीयर की कृति पर आधारित रहा।

इसकी परिकल्पना और निर्देशन दो यंग डायरेक्टर अमित सनौरिया और सरवर अली ने किया।

नाटक शुरू होता है राजा थीसियस के दरबार से। राजा एक रानी को जीतकर लाता है। राजा के दरबार में एक एजीएस आता है जिसकी लड़की हर्मिया दूसरे (लाइजेंडर) से प्यार करती।
विज्ञापन


एजीएस चाहता है कि उसकी शादी अपनी पसंद के लड़के डिमिट्रियस से करे। राजा लड़की को कहता है कि वह अपने पिता के पसंद के लड़के से शादी कर ले वरना उसको मौत की सजा या एकांतवास मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्मिया और लाइजेंडर नगर से भाग जाते हैं। उसके पाद पिता जिस लड़के डिमिट्रियस भी उसके पीछे भाग जाता है। डिमिट्रियस से जो लड़की प्यार करती है हैलेना, वह भी डिमिट्रियस के पीछे भाग जाती है। जिस जगह वे पहुंचते हैं वह परिस्तान है। परियों का देश।


इसके राजा है ओबेरान और रानी टिटेनिया हैं। राजा और टिटेनिया का भी झगड़ा है। राजा बच्चा चाहता है, टिटेनिया ऐसा नहीं चाहती।

सेवक पक सोते हुए राजा की आंख में रस डाल देता है। यह रस ऐसा होता है जिसको सबसे पहले देखेंगे उसी से प्यार हो जाएगा।

ऐसा ही रस ओबेरान टिटेनिया और डिमिट्रयस पर डाल देता है। यह रस कमाल करता है कि सभी एक-दूसरे के पीछे भागने लगते हैं।

लाइजेंडर जो हर्मिया का प्रेमी है वह हैलेना से प्यार करने लगता है। टिटेनिया को गधे से प्यार हो जाता है। अंत में सारे कन्फ्यूजन दूर होते हैं और यह दूर करता है पक। जो रस डालकर सबको उनके प्रेमियों से मिलाता है।

नाटक के कलाकार
थीसियस-दिव्यांशु मंगला
हिपोलिटा-रणजोत कौर
एजियस-सौरव त्यागी
लाइजेंडर-दुर्गेश
डिमिट्रियल-देवेन सार
पीटर बाटम्स-सरवर अली
स्नग-पंकज सिंह
परियां-अदिति, मुस्कान
फ्ल्यूट-विकास राणा
स्नाउट-सिल्वेनिस
दर्जी-सुखन रास
हर्मिया-नवजोत कौर
हैलेना-आकृति
ओबेरान-अरुण
टिटेनिया-मीना
पक-मनीश
दरबारी-राजा और शिवाजी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed