फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MIA Conference Presents 14 Innovations, Focuses on Industry 4.0 and AI Solutions

Chandigarh News: एमआईए सम्मेलन में 14 नवाचार पेश, इंडस्ट्री 4.0 और एआई समाधान पर दिया जोर

Sat, 25 Apr 2026 02:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
MIA Conference Presents 14 Innovations, Focuses on Industry 4.0 and AI Solutions
मोहाली। मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने डीएसटी-टीईसी, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ के सहयोग से प्रौद्योगिकी परिनियोजन सम्मेलन सह कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में उद्योग जगत के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, संकाय सदस्य और नवप्रवर्तक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत एमआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक कपूर के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय के सीआईआईपीपी निदेशक एवं टीईसी समन्वयक प्रो. मनु शर्मा समेत सभी विशिष्ट अतिथियों और वैज्ञानिकों का स्वागत किया। अकादमिक सत्र में 14 नवप्रवर्तकों ने अपनी तकनीकों का प्रदर्शन किया। टेराफैक टेक्नोलॉजीज के यथार्थ ने रोबोटिक वेल्डिंग के लिए विजन एआई, जबकि पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. गौरव सपरा ने सीएनसी मशीन डेटा मॉनिटरिंग प्रस्तुत की।
विज्ञापन

सीएसआईआर-सीएसआईओ चंडीगढ़ के डॉ. मुकेश ने एआई और एमएल आधारित ऊर्जा बचत समाधान साझा किए। विजिबल सिस्टम्स टेक के इंजीनियर सक्षम शुक्ला ने इंडस्ट्री 4.0 समाधान पर प्रकाश डाला। वायु मित्रा के जतिंदर टोंक ने औद्योगिक वायु शोधक, इंस्ट मोहाली के रॉबिन ने कृषि अपशिष्ट से ग्राफीन निर्माण, मावरिक एआई के आकाश ने एआई आधारित व्यवसाय स्वचालन प्रस्तुत किया। प्रो. गंगा राम चौधरी (पीयू) और डॉ. पूजा (सीएसआईआर-सीएसआईओ) ने अपशिष्ट जल उपचार तकनीकों पर जानकारी दी। प्रिस्तारा टेक्नोलॉजीज के इंजीनियर कृष्णा ने गुणवत्ता निरीक्षण प्रणाली, जबकि डॉ. अजय शर्मा (टीईसी) ने कार्बन फाइबर व बहुक्रियाशील कपड़े पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed