फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Metro project from Rajiv Chowk to Panchgaon approved in Gurugram

Haryana News: गुरुग्राम में राजीव चौक से पंचगांव तक मेट्रो परियोजना को मंजूरी, 35 किमी लंबाई, बनेंगे 20 स्टेशन

Sat, 25 Feb 2023 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 25 Feb 2023 01:43 AM IST
सार

बैठक में बताया गया कि हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी, गुरुग्राम तक 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को भी पीएम गति शक्ति परियोजनाओं में शामिल किया है। यह परियोजना पहले से ही पीआईबी द्वारा अनुमोदित है और अब अंतिम मंजूरी के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के पास है।

विज्ञापन
Metro project from Rajiv Chowk to Panchgaon approved in Gurugram
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में राजीव चौक से पंचगांव तक मेट्रो कनेक्टिविटी की परियोजना को भी मंजूरी दी है। 20 स्टेशनों के साथ एमआरटीएस (मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) की कुल लंबाई लगभग 35 किलोमीटर होगी। इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ फरीदाबाद और गुरुग्राम के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी को डबल डेकर वाया-डक्ट के लिए भी विचार किया जा रहा है। इस संबंध में शुक्रवार को मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बतौर अध्यक्ष हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचएमआरटीसी) के निदेशक मंडल की 51वीं बैठक ली।

विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि हुडा सिटी सेंटर से साइबर सिटी, गुरुग्राम तक 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो परियोजना को भी पीएम गति शक्ति परियोजनाओं में शामिल किया है। यह परियोजना पहले से ही पीआईबी द्वारा अनुमोदित है और अब अंतिम मंजूरी के लिए आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के पास है।
विज्ञापन


पानीपत आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर के लिए मांगी जाएगी मंजूरी
मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली सरकार से सराय काले खां (एसकेके)-शाहजहांपुर-नीमराना-बहरोड़ (एसएनबी) और सराय काले खां (एसकेके)-पानीपत आरआरटीएस कॉरिडोर की डीपीआर की मंजूरी देने की अपील की जाएगी। इसके अलावा, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक को पुराने डॉमेस्टिक टर्मिनल, चंडीगढ़ हवाई अड्डे से नए इंटरनेशनल को जोड़ने के लिए पैसेंजर रैपिड ट्रांसपोर्ट (पीआरटी) पॉड कारों के प्रस्ताव के बारे में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुग्राम मेट्रो ने 34.24 करोड़ का राजस्व किया अर्जित
गुरुग्राम मेट्रो ने पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इस वित्त वर्ष के 10 महीनों में बेहद प्रगति दिखाई है। वर्ष 2022-23 में जनवरी तक कुल 34.24 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जबकि वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में 6.78 करोड़ का लाभ हुआ था, जो 405 प्रतिशत सुधार है। इसके अलावा सवारियों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले वर्ष 8500 यात्री प्रतिदिन की तुलना में इस वित्तीय वर्ष में दैनिक यात्रियों की संख्या भी 42000 प्रतिदिन हो गई है। मुख्य सचिव ने यात्रियों की संख्या में और बढ़ोतरी और राजस्व बढ़ाने के लिए समिति गठित करने का निर्देश दिया है।


ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर राजपाल, वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक और एचएमआरटीसी के प्रबंध निदेशक अजीत बालाजी जोशी सहित अन्य बोर्ड सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed