फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   meter reading mobile app launched by mayor rajbala malik

चंडीगढ़वासियों! अब मोबाइल ऐप से आएगा पानी का बिल, डाउनलोड करें ई-संपर्क एप्लिकेशन

Fri, 07 Aug 2020 03:40 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 07 Aug 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
meter reading mobile app launched by mayor rajbala malik
सांकेतिक तस्वीर
पानी के बिल निगमकर्मी द्वारा रीडिंग लेने के बाद जारी होना अब जल्द ही बीते समय की बात हो जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए एक ऐप बनाया है। इसे मेयर राजबाला मलिक ने लांच किया। जानकारी के अनुसार स्पिक द्वारा बनाए ऐप पर अब आप अपने मीटर की रीडिंग डालकर पानी का बिल मोबाइल पर पा सकते हैं। इसके लिए लोगों को मीटर का फोटो खींचकर डालना होगा।
विज्ञापन


निगम ने यह पहल इसलिए की है क्योंकि कोरोना के कारण कर्मचारी लोगों के घरों तक नहीं जा पा रहे हैं, वहीं लोग भी बाहरी व्यक्ति को आने से रोक रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह ऐप लांच किया गया है। इस मौके पर पार्षद महेश इंदर सिंह, कमिश्नर केके यादव, सेक्टर-9 के आरडब्ल्यूए सचिव एसएस सिद्धू, संयुक्त सचिव पुनीत, चीफ इंजीनियर शैलेंद्र सिंह, एक्सईएन एसके गिल मौजूद रहे।
विज्ञापन


ई-संपर्क ऐप करें डाउनलोड
कमिश्नर ने बताया कि इस सुविधा के लिए मोबाईल में ई-संपर्क ऐप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद ऐप में दिए गए विकल्प से मीटर का फोटो लेना होगा। इसके बाद अपना खाता संख्या का विवरण देना होगा। प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी रीडिंग निगम के पास पहुंच जाएगी। वहीं जिन लोगों ने पहले से ऐप डाउनलोड किया हुआ है, उन्हें ऐप अपडेट करना होगा। इसके अलावा पानी की रीडिंग जमा करने की पूरी प्रक्रिया नगर निगम की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म होगी बिलों में घालमेल की समस्या
लोगों की हमेशा शिकायत होती थी कि निगम ने आंकलित खपत दे दी या रीडिंग से ज्यादा बिल दे दिया। अब लोग अपने से ही रीडिंग बताएंगे तो बिल अतिरिक्त आने की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं लोगों को नगर निगम में चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed