फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issues yellow alert in 16 districts of Punjab

Punjab Weather News: पंजाब के 16 जिलों में येलो अलर्ट, बिजली चमकेगी... बरसेंगे बदरा

Sat, 24 Sep 2022 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 24 Sep 2022 12:16 AM IST
सार

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान पटियाला में सबसे अधिक 17.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि लुधियाना में 1.0 मिलीमीटर और पठानकोट में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
Meteorological Department issues yellow alert in 16 districts of Punjab
चंडीगढ़ में बारिश। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

मौसम विभाग ने अगले दो दिन पंजाब के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलेंगी और साथ ही हल्की बारिश भी जारी रहेगी। मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि इन जिलों में माझा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला व जालंधर, मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व एसएएस नगर शामिल हैं। वहीं पंजाब के बाकी इलाके सूखे रहेंगे।

विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि मानसून दोबारा से सक्रिय होने के चलते यह बारिश हो रही है। 26 सितंबर यानी रविवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा। बारिश के चलते जो पारे में गिरावट आई है, उसमें दोबारा ज्यादा उछाल नहीं आएगा। एक दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन अब पंजाब में मौसम ने करवट बदल ली है। रात के वक्त हल्की ठंडक बनी रहेगी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान पटियाला में सबसे अधिक 17.2 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि लुधियाना में 1.0 मिलीमीटर और पठानकोट में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। गुरुवार के मुकाबले आज अधिकतम तापमान में 1.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आज पंजाब में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पठानकोट में 33 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की मांग घटी, सरकारी थर्मल प्लांट बंद
पिछले दो दिनों से मौसम के बदले मिजाज के चलते बिजली की मांग में बड़ी कमी आई है। जहां पहले बिजली की मांग 14000 मेगावाट चल रही थी, वहीं अब यह कम होकर 8800 मेगावाट तक पहुंच गई है। पावरकॉम ने अपने दोनों थर्मलों रोपड़ व लहरा मुहब्बत के सभी आठ यूनिटों को बंद कर दिया है। 

वहीं प्राइवेट थर्मल प्लांट राजपुरा, तलवंडी साबो और गोइंदवाल के सहारे और बाहर से बिजली लेकर इस मांग को पावरकॉम पूरा कर रहा है। शुक्रवार को पावरकॉम को प्राइवेट थर्मल से 2491 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई, जबकि हाइडल प्रोजेक्टों से 589 समेत अन्य स्रोतों से कुल 3200 मेगावाट बिजली मिली। जबकि बाकी की बिजली पावरकॉम ने बाहर से खरीदी।


बारिश से बढ़ेगी नमी, धान की फसल को फंगस का खतरा 
जिले के मुख्य खेतीबाड़ी अधिकारी हरिंदर सिंह के मुताबिक बारिश से धान की फसल में नमी बढने से फंगस लगने का खतरा रहता है। ऐसे में फसलों को बचाने के लिए किसानों को स्प्रे करने पड़ेंगे, जिससे उनका खर्चा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर अगले दो-तीन तेज बारिश हुई तो धान के फसल के गिरने का भी खतरा है। इससे दाना झड़ जाएगा और किसानों को काफी नुकसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed