फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: Meteorological department issues red alert of fog in Punjab

Punjab Weather: पंजाब में शुक्रवार को सीजन की सबसे ठंडी रही रात, पारा सामान्य से दो डिग्री नीचे गिरा

Sat, 13 Jan 2024 12:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 Jan 2024 12:22 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। अमृतसर का 1.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: Meteorological department issues red alert of fog in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार को इस सर्दी के सीजन की सबसे ठंडी रात रही। पंजाब का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे गिर गया है। 1.4 डिग्री के सबसे कम तापमान के साथ अमृतसर सबसे ठंडा रहा जबकि अभी तक पंजाब में केवल पटियाला का ही न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। पंजाब में दिन का तापमान भी सामान्य से 7.4 डिग्री नीचे गिर गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कोहरे का रेड अलर्ट और इसके अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के अनुसार पंजाब में बेहद घना कोहरा छाए रहने के साथ-साथ शीत लहर चलेगी। कोल्ड डे की स्थितियां भी बनी रहेंगी। खास तौर से रविवार को सीवियर कोल्ड वेव चलने की भविष्यवाणी की गई है। विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

विज्ञापन

पंजाब के न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। अमृतसर का 1.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम रहा। वहीं लुधियाना का 4.6 डिग्री रहा और यह सामान्य से 1.0 डिग्री नीचे, पटियाला का 4.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री और बठिंडा का 2.0 डिग्री रहा और यह सामान्य से 3.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा पठानकोट का पारा 5.4 डिग्री, गुरदासपुर का 3.0, एसबीएस नगर का 3.6 डिग्री रहा। 

पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिससे यह अब सामान्य से 7.4 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे कम 7.0 डिग्री का अधिकतम तापमान एसबीएस नगर का रहा। इसके अलावा अमृतसर का 9.4 डिग्री, लुधियाना का 11.4, पटियाला का 12.1, पठानकोट का 9.8, बठिंडा का 12.6, गुरदासपुर का 7.8, बरनाला का 10.9 डिग्री दर्ज किया गया। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से 6.3 डिग्री से लेकर 8.2 डिग्री तक नीचे रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed