{"_id":"652d95df1ef64fb4c90f86f7","slug":"meteorological-department-issued-yellow-alert-in-punjab-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: बारिश से पंजाब में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें- आगे का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: बारिश से पंजाब में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, जानें- आगे का हाल
Tue, 17 Oct 2023 01:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:32 AM IST
सार
रविवार रात और सोमवार को लुधियाना में 20.6 एमएम, पटियाला में 10.6 एमएम, पठानकोट में 17.0, एसबीएस नगर में 11.5, रोपड़ में 16.0, गुरदासपुर में 15.0, बठिंडा में 15.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Punjab Weather News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में बीते 24 घंटों में हुई बारिश व ओलावृष्टि से दिन का तापमान सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे गिर गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 30.7 डिग्री सेल्सियस का तापमान बलोवाल का रहा। उधर रात के पारे में 0.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि यह सामान्य के नजदीक ही बना हुआ है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को बिजली चमकेगी और तेज हवा चलने के संभावना मौसम विभाग ने जताई है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के बाद रात के पारे में गिरावट आती है। पूरी संभावना है कि मंगलवार से रात के तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में सोमवार को 0.5 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले 5.9 एमएम बारिश हुई। यह सामान्य से 1072 फीसदी अधिक रही। जबकि एक अक्तूबर से लेकर मंगलवार तक 5.7 एमएम की सामान्य बारिश की तुलना में 17.0 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोमवार को अमृतसर में 5.0 एमएम बारिश हुई है। रविवार रात और सोमवार को लुधियाना में 20.6 एमएम, पटियाला में 10.6 एमएम, पठानकोट में 17.0, एसबीएस नगर में 11.5, रोपड़ में 16.0, गुरदासपुर में 15.0, बठिंडा में 15.6 एमएम की बारिश दर्ज की गई है।