{"_id":"639b7da58961df13b77fafad","slug":"meteorological-department-issued-yellow-alert-for-two-days-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, पंजाब में दो दिन येलो अलर्ट, रोपड़ रहा सबसे ठंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: चंडीगढ़ में सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड, पंजाब में दो दिन येलो अलर्ट, रोपड़ रहा सबसे ठंडा
Fri, 16 Dec 2022 01:40 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 16 Dec 2022 01:40 AM IST
सार
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शीत लहर चलेगी और ठंड भी बढ़ेगी। गुरुवार को पंजाब के 15 जिलों में शीत लहर चली। रात के तापमान में गिरावट जारी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं से चंडीगढ़ समेत पूरे ट्राइसिटी में तापमान गिरने लगा है। बुधवार रात का तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात है। दिन का तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, पंजाब के इलाकों में अगले तीन दिन शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। हरियाणा में फिलहाल मौसम में कोई बदलाव की आहट नहीं है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिन व रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। दिन में मौसम साफ रहेगा। अच्छी धूप निकलेगी लेकिन साथ ही, ठंडी हवाएं भी चलती रहेंगी। इससे सुबह और शाम के तापमान और गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने बताया कि इस समय पहाड़ों में मौसम साफ है। दिन में अच्छी धूप खिल रही है। इससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। रात के समय पहाड़ी क्षेत्रों से गर्म हवाएं जाते हुए ठंडी हवाओं में बदलती है। इस कारण मैदानी क्षेत्रों में सुबह और शाम अधिक ठंडे महसूस की जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब में चलेगी शीत लहर, दो दिन येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले दो दिन (शुक्रवार और शनिवार) येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में शीत लहर चलेगी और ठंड भी बढ़ेगी। गुरुवार को पंजाब के 15 जिलों में शीत लहर चली। रात के तापमान में गिरावट जारी है। गुरुवार को 3.9 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ रोपड़ सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले पांच दिन के दौरान कुछ जगहों पर हल्का कोहरा पड़ेगा। 24 घंटे में पंजाब के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
पंजाब के जिन जिलों में गुरुवार को शीत लहर चली, उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और रूपनगर शामिल हैं। गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट रही। होशियारपुर का 4.7 डिग्री, बठिंडा का न्यूनतम तापमान 5.4, फरीदकोट का 5.2, गुरदासपुर का 5.0, फिरोजपुर व गुरदासपुर का 5.3 डिग्री, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 6.6, लुधियाना का 6.4, पटियाला का 6.6 और जालंधर का तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।