फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued yellow alert for Punjab and Haryana

Weather Update: आज से चार दिन बारिश की संभावना, पंजाब-हरियाणा में मौसम विभाग का येलो अलर्ट

Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 11:53 PM IST
सार

मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जबकि 19 व 20 मार्च को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for Punjab and Haryana
Punjab and Haryana Weather Update - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने 17 से 21 मार्च तक हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में गरज और चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई। वहीं हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और चरखी दादरी में येलो अलर्ट किया है। इन जगहों पर गरज और चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवा चलने की भी संभावना है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी जाती है कि वे गेहूं की फसल में सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक दवाओं का इस्तेमाल फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित रखें। वहीं, मौसम विभाग ने किसानों को स्पष्ट संकेत दिया है कि वे फसल की कटाई ना करें और कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन


हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट भी की संभावना है। मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण बताया गया है। इसका बड़ा असर सरसों की खरीद पर पड़ सकता है, क्योंकि हरियाणा के जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें कई जिले सरसों की खेती के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में चार दिन यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पंजाब में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक शुक्रवार व शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज गरज के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और बारिश भी होगी, जबकि 19 व 20 मार्च को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे।


चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था। पटियाला 34.0 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। वहीं, होशियारपुर का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री, अमृतसर का 30.2, लुधियाना का 31.4, बठिंडा का 30.6, फिरोजपुर का 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed