फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Meteorological Department issued yellow alert for five days in Punjab

Punjab Weather Update: पंजाब में आज से पांच दिन यलो अलर्ट, तीन से छह अगस्त तक भारी बारिश का अनुमान

Wed, 02 Aug 2023 11:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Aug 2023 11:06 AM IST
सार

पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 25.9 डिग्री सेल्सियस तापमान बलाचौर का रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Meteorological Department issued yellow alert for five days in Punjab
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग ने पंजाब में बुधवार से पांच दिन के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत बुधवार को सूबे के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है लेकिन इसके बाद अगले चार दिन यानी तीन से छह अगस्त तक अधिकतर जिलों में तेज गरज व चमक के साथ भारी बारिश होगी।

विज्ञापन


इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। उधर मंगलवार केवल लुधियाना में 64.0 एमएम और रोपड़ में 3.0 एमएम की बारिश हुई। पंजाब के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। इससे तापमान में 1.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। सबसे अधिक 38.8 डिग्री का तापमान समराला का दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन


पंजाब के प्रमुख शहरों में अमृतसर का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना का 33.7 डिग्री, पटियाला का 36.8 डिग्री, बठिंडा का 36.6 डिग्री, फरीदकोट का 37.5, गुरदासपुर का 35.8, एसबीएस नगर का 34.9, बरनाला का 36.8 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब का 36.4 डिग्री, मुक्तसर का 36.7 और रोपड़ का 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य के नजदीक रहा। सबसे कम 25.9 डिग्री का तापमान बलाचौर का रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed