फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Forecast Update Today: Meteorological Department issued red alert in Punjab today

Punjab Weather: पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी, नवांशहर प्रदेश में सबसे ठंडा, आज मौसम विभाग का रेड अलर्ट

Fri, 26 Jan 2024 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 26 Jan 2024 01:29 AM IST
सार

पंजाब में अभी लोगों को भीषण ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। आने वाले चार दिन कोल्ड डे और शीतलहर का प्रकोप रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को रेड, शनिवार को ऑरेज और रविवार व सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई स्थानों पर घना कोहरा छाने का भी अनुमान है।

विज्ञापन
Punjab Weather Forecast Update Today: Meteorological Department issued red alert in Punjab today
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है और गुरुवार को 3.4 डिग्री के तापमान के साथ नवांशहर (एसबीएस नगर) सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, शनिवार के लिए ऑरेंज और रविवार व सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा। इसके साथ कोल्ड डे रहेगा और शीतलहर भी चलेंगी। गुरुवार को पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि, यह सामान्य के नजदीक बना रहा।

विज्ञापन


एसबीएस नगर के अलावा अमृतसर का पारा 5.5 डिग्री, लुधियाना का भी 5.5 डिग्री, पटियाला का 5.0 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 6.0, बठिंडा का 5.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 5.0, गुरदासपुर का 4.0 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


पंजाब के अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य से 4.7 डिग्री नीचे बना हुआ है। सबसे अधिक 17 डिग्री तापमान समराला में दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 10.2 डिग्री (सामान्य से 7.6 डिग्री नीचे), लुधियाना का 15.2 (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), पटियाला का 15.2 डिग्री (सामान्य से 3.2 डिग्री नीचे), फरीदकोट का 13.5, गुरदासपुर का 8.4, एसबीएस का 13.3 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed