फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Metal goods worth lakhs of rupees stolen from factory, search for accused continues

Chandigarh News: फैक्टरी से लाखों रुपये का धातु का सामान चोरी, आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Metal goods worth lakhs of rupees stolen from factory, search for accused continues
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित फैक्टरी से किसी ने लाखों रुपये का धातु का सामान चोरी कर लिया। सेक्टर- 31 थाना पुलिस ने चोरी की धारा में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। मौलीजागरां के विकास नगर निवासी ललित नारायण की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने सेक्टर-31 थाना पुलिस को शिकायत दी है कि अज्ञात उनके प्लॉट से 50 किलो वजनी एमएस बोल्ट वाले 34 बोरे, 100 किलो जिंक मेटल, 360 किलो पीतल के नौ बोरे और 4500 पीस फ्लांच चुरा ले गया। बीते 24 दिसंबर को यह चोरी हुई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने चोरी की धारा में मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पूजा इंडस्ट्री के नाम से उनके प्लॉट में प्लेटिंग का काम होता है। बीते 18 दिसंबर को वह फैक्ट्री बंद कर रात 9.30 बजे गए थे। 19 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे फैक्ट्री का ताला खोल जब वह अंदर आए तो देखा कि काफी सामान चोरी हो रखा था।
विज्ञापन

जीपीएस की मदद से नोएडा से लोडिंग वाहन बरामद, दो काबू
वहीं चोरी के एक अन्य मामले में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम यासीन खान और आसिफ कुरेशी है। यह दोनों जेवर थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के रहने वाले हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक राम दरबार से बीते 19 दिसंबर को सामान से भरा वाहन चुरा लिया गया था। थाना प्रभारी राम रतन शर्मा ने बताया कि वाहन में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ था जिसके चलते पुलिस टीम उसका पीछा करते हुए नोएडा पहुंची जहां से उसे बरामद कर दोनों आरोपी पकड़े गए। वहीं इन दोनों के तीसरे साथी (अहम सरगना) और सरगना की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मामले में राम दरबार निवासी राकेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह एक कंपनी में केमिकल पहुंचाने का काम करता है। 19 दिसंबर को उसने केमिकल लोड करके यह वाहन अपने घर के बाहर खड़ा किया था। तभी वह चोरी हो गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के एक रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed