फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Messages to pay challan are being sent on WhatsApp, accounts are being hacked by downloading APK apps

Chandigarh News: व्हाट्सअप पर भेजा जा रहा चालान भरने का मैसेज, एपीके एप डाउनलोड करा खाते में लगाई जा रही सेंध

Tue, 11 Jun 2024 05:38 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Messages to pay challan are being sent on WhatsApp, accounts are being hacked by downloading APK apps
चंडीगढ़। ट्राइसिटी के लोगों को ठगने के लिए अब ठगों ने नया तरीका अपना लिया है। पहले जहां ठग केवल शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट या फिर अन्य तरीकों से लोगों को ठग कर उन्हें लाखों रुपये का चूना लगाते थे। वहीं, अब ठगाें ने पुलिस को ही अपना कंधा बनाकर नए तरीके से ठगना शुरू कर दिया है। ठगों द्वारा लोगों को व्हाट्सअप के जरिए चालान भरने के लिए मैसेज भेजा जा रहा है और बाद में एपीके एप डाउनलोड करवाकर उनके खाते में सेंध लगाई जा रही है। बाकायदा अभी तक हजारों लोग 500 रुपये लेकर कई-कई हजार रुपये इस एप के जरिए ठगों को ट्रांसफर कर चुके हैं। इस मामले में बाकायदा कई लोगों ने पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि यह मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ठगों द्वारा चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली के लोगों को पहले तो अज्ञात नंबर के जरिए व्हाट्सअप पर चालान का मैसेज भेज जा रहा है। मैसेज देखने के बाद कुछ लोगों द्वारा दिए गए नंबर पर फोन कर इस बारे में बातचीत भी की गई। ठगों ने बातचीत के दौरान बताया कि वह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस से बोल रहे हैं और उनका कुछ महीनों पहले ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटा चालान अभी तक नहीं भुगता गया और न ही चालान की राशि जमा करवाई गई है। बाकायदा ठगों द्वारा भेजा गया मैसेज पढ़ने के बाद लोगों को अलग-अलग नंबरों से फोन भी किया जा रहा है। लोगों को ठगों द्वारा फोन पर धमकी दी जा रही है कि अगर उन्होंने जल्द से जल्द ऑनलाइन चालान की राशि जमा नहीं करवाई तो उनकी चालान वाली गाड़ी को बाउंड कर दिया जाएगा और उनके वाहन की आरसी भी कैंसिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

यह हथकंडा अपना है ठगी के लिए : जिन नंबरों द्वारा लोगों को मैसेज भेजे जा रहे है और फोन किया जा रहा है, उन नंबरों के व्हाट्सअप पर ट्रैफिक पुलिस जवानों की चालान काटते हुए प्रोफाइल फोटो लगी हुई है। बाकायदा प्रोफाइल फोटो के नीचे भेजने वाले ने अपना नान आरटीओ ट्रैफिक चालान भी लिखा हुआ है ताकि लोगों को विश्वास हो सके। इसके अलावा प्रोफाइल में पुलिस की फोटो देखने और बातचीत के दौरान आरसी कैंसिल व वाहन बाउंड करने की धमकी देने के बाद लोग ऑनलाइन चालान भरने के लिए हामी भर देते हैं। ऐसे में ठगों द्वारा लोगों को उनके व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी जा रही है और उसे बाद में डाउनलोड करवाया जा रहा है। इस एप को डाउनलोड करवाने के बाद ठग लोगों से 500 से पांच हजार नहीं बल्कि खाते में जितनी राशि है, वह भी अपने खातों में ट्रांसफर कर रहे है। क्योंकि एप डाउनलोड करवाने के बाद उन्हें चालान की राशि जमा करवाने के लिए ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी बताते ही लोगों के बैंक खातों में जमा पूंजी में सेंध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed