फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mess and canteen in PU did not reduce the rates of food, students outraged

पीयू में मेस व कैंटीन में खाने के रेट कम नहीं हुए, छात्रों में आक्रोश

Sun, 09 Jan 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Mess and canteen in PU did not reduce the rates of food, students outraged
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी मेस व कैंटीन में खाने के रेट कम करने को लेकर निर्णय नहीं ले पाई। इसे लेकर छात्रों में आक्रोश है। उन्होंने पीयू प्रशासन को इस समस्या के समाधान के लिए पत्र लिखे हैं। वहीं, दूसरी ओर सीनेटर रविंदर धालीवाल ने भी यह मुद्दा सीनेट की बैठक में प्रमुखता से उठाया है। माना जा रहा है कि अब कुछ दिन में यह समस्या हल हो सकती है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के बाद से विश्वविद्यालय ने पीजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को भी कैंपस बुलाया था। उसके बाद छात्रावास सभी खोल दिए गए। मेस व कैंटीनें भी खुल गईं। छात्र खाने के लिए पहुंचे तो उनसे रेट अधिक लिए गए। यह बात छात्रों में फैल गई। यह प्रकरण छात्र संगठनों तक पहुंचा तो उन्होंने विरोध जताया। उन्होंने धरना-प्रदर्शन किया। पीयू प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि इस पर विचार करेंगे। रेट कम करेंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हो पाया। छात्र विनोद शर्मा, विक्रम सिंह, कुमार अभिषेक आदि ने पीयू प्रशासन को अब चिट्ठी भेजी है। कहा है कि खाने के रेट अधिक होने के कारण उनकी जेब पर प्रभाव पड़ रहा है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। कहा कि जल्द से जल्द यह रेट कम किए जाएं ताकि छात्रों को राहत मिल सके। कहा कि छात्र यहां पढ़ने आए हैं। उनसे अधिक पैसे न वसूले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed