{"_id":"5e62bbf98ebc3eeada444e0b","slug":"mercury-rolled-seven-degrees-in-three-hours-more-rain-than-last-year-chandigarh-news-pkl368845463","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में बदला मौसम, तीन घंटे में सात डिग्री लुढ़का पारा, पिछले साल की तुलना में ज्यादा बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में बदला मौसम, तीन घंटे में सात डिग्री लुढ़का पारा, पिछले साल की तुलना में ज्यादा बारिश
Sat, 07 Mar 2020 11:38 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
बरसात का लुत्फ उठाती लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदले मौसम ने और दो दिन से हो रही बारिश ने चंडीगढ़ में अचानक से ठंडक कर दी है। शुक्रवार को शाम को हुई तेज बारिश के बाद मात्र तीन घंटे में सात डिग्री पारा गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 2019 मार्च में कुल 20 एमएम बारिश हुई थी।
इस बार मात्र 6 दिनों में ही 17.6 एमएम बारिश हो चुकी है। हालांकि शनिवार को लोगों को राहत मिलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 11 व 12 मार्च को चंडीगढ़, पंजाब व हरियाणा में फिर से बारिश का पूर्वानुमान है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण वीरवार शाम से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। तेज ठंडी हवाओं ने मौसम में ठंडक कर दी। देर रात शुरू हुई तेज बारिश शुक्रवार को दोपहर तक नहीं थमी। हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली। शाम को फिर से तेज बारिश होने लगी जो देर रात तक होती रही। वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लोगों को राहत मिलेगी और मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
कभी फुहार तो कभी तेज बारिश ने लोगों को भिगोया
सुबह कभी धीमी-धीमी फुहार तो कभी तेज बारिश ने लोगों को भिगोया। लोग अपने बच्चों को बाइक से भीगते हुए छोड़ने पहुंचे। वहीं कई विद्यार्थी भीगते हुए कॉलेज जाते दिखे। इस दौरान सड़कों पर भी कई जगह पानी भरा दिखा।