फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury Hits 38 in Chandigarh Yellow Alert Until 24th April

अप्रैल में जून जैसे हालात: चंडीगढ़ में 38 डिग्री पहुंचा पारा, 41 तक पहुंचने की चेतावनी; 24 तक येलो अलर्ट जारी

Wed, 22 Apr 2026 09:43 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 22 Apr 2026 09:43 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। वर्ष 2025 में 21 अप्रैल को भी तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
Mercury Hits 38 in Chandigarh Yellow Alert Until 24th April
बढ़ती गर्मी के कारण स्वीमिंग पूल में बढ़ी संख्या - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल में ही जून जैसे हालात हो गए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने 21 से 24 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। गर्मी बढ़ने के साथ अब रातें भी तपने लगी हैं जिससे उमस में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

ट्रैफिक कम, पर्यटन स्थल भी हुए खाली

मौसम में आई इस तेज गर्मी की करवट का असर अब शहर की दिनचर्या पर साफ दिखने लगा है। दोपहर के समय सड़कों पर ट्रैफिक पहले के मुकाबले काफी कम हो गया है। लोग तेज धूप और बढ़ती गर्मी से बचने के लिए जरूरी काम भी सुबह या शाम के समय निपटाना पसंद कर रहे हैं।

गर्मी का असर पर्यटन स्थलों पर भी दिखाई दे रहा है। चंडीगढ़ के प्रमुख आकर्षण जैसे रॉक गार्डन, रोज गार्डन और सुखना लेक पर इन दिनों भीड़ कम नजर आ रही है। जहां आमतौर पर दिनभर पर्यटकों की चहल-पहल रहती थी, वहां अब सन्नाटा सा दिखने लगा है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोग घरों में रहना ही सुरक्षित समझ रहे हैं जिससे शहर की रफ्तार दोपहर के समय धीमी पड़ गई है।

प्रशासन की सलाह

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच सीधी धूप में निकलने से बचें
  • जरूरी काम सुबह या शाम के समय ही निपटाने की कोशिश करें
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें, नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें
  • अधिक से अधिक तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, छाछ और जूस का सेवन करें
  • तरबूज, खीरा जैसे मौसमी फलों को आहार में शामिल करें
  • हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनें जिससे शरीर ठंडा रहे
  • धूप में निकलते समय छाता या टोपी का उपयोग करें

बीते 5 साल में 21 अप्रैल

वर्ष          अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2021           22.7
2022           35.0
2023           35.5
2024           36.0
2025           38.3
2026            38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed