फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury dropped 12 degrees due to rain, feeling cold in May

Chandigarh News: बारिश से 12 डिग्री लुढ़का पारा, मई में ठंड का अहसास

Tue, 02 May 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped 12 degrees due to rain, feeling cold in May
चंडीगढ़। मई महीने की शुरुआत बारिश के साथ हुई। सोमवार को सुबह से ही ट्राइसिटी के कई इलाकों में बादल छा गए और दोपहर में कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इससे ट्राइसिटी में दिन का तापमान सामान्य से 12 डिग्री नीचे लुढ़क गया और मौसम सुहाना हो गया। चंडीगढ़ में बारिश कुछ ही देर के लिए हुई लेकिन 8.3 एमएम पानी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से शहर में हल्के बादल छाए हुए थे और तापमान में कमी देखी जा रही थी लेकिन सोमवार दोपहर में आखिरकार बारिश हुई। हालांकि यह बारिश कुछ देर ही हुई। शाम को हल्की धूप निकली, लेकिन मौसम काफी ठंडा रहा जिसकी वजह से सुखना लेक समेत शहर के विभिन्न पार्कों में लोग मौसम का आनंद लेने पहुंचे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को भी शहर में बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में बारिश का मौसम बना रहेगा और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed