फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mercury crosses 40 in Chandigarh, rain in Panchkula at night

चंडीगढ़ में पारा 40 के पार, रात को पंचकूला में बारिश

Fri, 13 May 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 40 in Chandigarh, rain in Panchkula at night
चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में भीषण गर्मी पड़ रही है। वीरवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 1.9 डिग्री ज्यादा रहा।वहीं, मोहाली और पंचकूला में भी सूरज की तपिश से लोग परेशान रहे। हालांकि रात में पंचकूला में कुछ देर बारिश हुई, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार गर्मी ऐसे ही जारी रहेगी।
विज्ञापन

मोहाली में वीरवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और पंचकूला में 39.8 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्यदेव की तपिश के कारण दोपहर में निकलना मुश्किल होने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान के 42 डिग्री रहने के आसार हैं। आने वाले दिनों में गर्म हवाएं भी सताने की संभावना जताई जा रही हैं, जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिनों के दौरान चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हीट वेव से गंभीर हीट वेव की स्थिति हो सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed