मेहरम के मर्डर के बाद पहली बार बोली मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरम की मौत के बाद उसकी मां हरिंदर कौर बुधवार को पहली बार मीडिया के सामने आई। उन्होंने कई दिनों बाद चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि मेहरम के पिता वरिंदरपाल को ऑस्ट्रेलिया से भारत लाकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जानी चाहिए, तभी मामले की सच्चाई सामने आएगी।
उन्होंने कहा कि मेरा बेटा तो चला गया, लेकिन अब उनकी एक ही इच्छा है कि उसके कातिलों को जल्दी से जल्दी सलाखों के पीछे डाला जाए, तभी मेहरम की आत्मा को इंसाफ मिल पाएगा। इस मौके पर हरिंदर कौर के साथ उनके पिता बलविंदर सिंह और मां जसविंदर कौर भी थीं। उनकी आंखों में बच्चे की मौत का दर्द साफ दिख रहा था।
गौरतलब है कि 7 नवंबर को मेहरम का केमिकल से जला हुआ शव सेक्टर-69 में मिला था। इसके बीच जब उसका अंतिम संस्कार किया जा रहा था, तो मेरहम के नाना को अटैक हो गया था। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
मेहरम की अंतिम अरदास में उमड़ा शहर
फेज-9 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू तेग बहादुर साहिब में मेहरम की अंतिम अदरास हुई। इस दौरान काफी संख्या में राजनीतिक, धार्मिक और समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान पुलिस के जवान भी सिविल ड्रेस में तैनात रहे। अरदास में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर इंटेलिजेंस द्वारा नजर रखी गई।
अरदास समागम के दौरान चल रहे कीर्तन में वहां मौजूद संगत की आंखों में आंसू थम नहीं रहे थे। अरदास में मेहरम की मां हरिंदर कौर, नानी जसविंदर कौर और नाना बलविंदर सिंह की हालत खराब रही। उनके भी आंसू रुक नहीं रहे थे। सभी ने मेरहम की आत्मिक शांति के लिए अरदास की।
जिक्रयोग है कि 28 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे को छह वर्षीय मेहरम का फेज-9 स्थित घर के बाहर से अपहरण हो गया था। मेहरम के दादके परिवार के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को राउंड अप किया। था। इसी बीच सात नवंबर को सेक्टर-69 में डंपिंग ग्राउंड के पास से मेहरम का शव मिला था।
अब मोबाइल कॉल पर पुलिस की नजर
6 वर्षीय मेरहम के कातिलों तक पहुंचने के लिए एक बार फिर पुलिस की नजर कॉल डिटेल पर लग गई। पुलिस दो फेजों और एक गांव की कॉल डिटेल चेक कर रही है। इस दौरान 28 अक्तूबर से लेकर आठ नवंबर के बीच में हुई कॉल्स को खंगाला जा रहा है। इसके पीछे कोशिश यही है कि आरोपियों के बारे में कोई ऐसा सुराग हाथ लगे, जिससे पूरा केस सुलझ जाए।
इसके अलावा बच्चे के रिश्तेदारों की फोन कॉल पर भी पुलिस की नजर है। पुलिस ने फेज-9, सेक्टर-69 और गांव कुंभड़ा से हुई कॉल डिटेल का बैकअप विभिन्न कंपनियों से मांगकर खंगाला जा रहा है।
करीब 2200 कॉल चेक की जा चुकी है। दूसरी तरफ पुलिस ने इस केस के संबंध में बुधवार को कुछ ओर लोगों से पूछताछ की गई है। इसके अलावा पुलिस की टीमें लगातार फेज-9 और सेक्टर-69 में गश्त कर रही है, ताकि आरोपियों को काबू किया जा सके।
राज्य के दूसरे जिलों में भी रेड
पुलिस ने इस केस की जांच के लिए कई टीमें गठित की हैं, जो कि जिले के साथ-साथ दूसरे जिलों में भी सर्च अभियान चला रही हैं। इसके अलावा रात के समय इलाके में नाके लगाए जा रहे हैं। साथ ही शहर से गुजरने वाली गाड़ियों का रिकॉर्ड भी इकट्ठा किया जा रहा है।