फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mega blood donation camp at sector 14

मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान के लिए 14 को यहां जरूर पहुंचे

Sun, 12 Jun 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Jun 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
mega blood donation camp at sector 14
blood donation - फोटो : amar ujala

अगर रक्तदान करने से आप चूक गए तो 14 जून को सेक्टर 17 स्थित ब्रिज मार्केट में लग रहे कैंप में हिस्सा ले सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से दस जून से अलग-अलग हिस्सों में ब्लड डोनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके बावजूद अगर रक्तदान करने से आप चूक गए तो 14 जून को सेक्टर 17 स्थित ब्रिज मार्केट में लग रहे कैंप में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


विश्व रक्तदाता दिवस पर लगने वाले कैंप श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट, शिव शक्ति सेवा मंडल बुढलाडा, लेदर देन और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कैंप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कैंप का समय सुबह नौ बजे से लेकर तीन बजे तक रहेगा। शिविर में रक्तदाताओं की सहूलियत के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू की गई है। अगर रक्तदाता चाहते हैं कि रक्तदान में उनका नंबर जल्दी आए तो वह मोबाइल नंबर 9646300549, 9872832637, 9316107036, 9888745727 पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन


क्या कहते हैं महादानी
 रमन शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने बताया कि हमारा एक ही मकसद है कि रक्त की कमी चंडीगढ़ में नहीं होनी चाहिए। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इसलिए लोगों से अपील है कि वह 14 जून को रक्तदान शिविर में जरूर आएं और रक्तदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 प्रवीन कुमार, फाइनेंस सेक्रेटरी, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के मुताबिक रक्तदान टूटती सांसों को नया जीवनदान देता है। इंसानियत के लिए हम सभी को साल में कम से कम दो बार ब्लड डोनेट करना चाहिए। ब्लड देने से कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि फायदा ही होता है।

 सुरेश कांबोज, चीफ पैटर्न श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के अनुसार रक्तदान मानव कल्याण का एक कार्य है। इसमें सभी को भाग लेना चाहिए। 18 से 60 वर्ष की उम्र का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान देकर जरूरतमंद को जीवनदान दे सकते हैं।

 
जोगिंदर सेतिया, जनरल सेक्रेटरी श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने ब‌ताया कि रक्तदानी से बड़ा कोई हीरो नहीं हो सकता। मेरी युवाओं से अपील है कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में कैंप में आए और रक्तदान कर किसी जरूरतमंद की मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed