{"_id":"69e5420dc56ea398e5011dd6","slug":"meeting-inside-kharar-municipal-council-office-protest-outside-chandigarh-news-c-16-1-pkl1005-999567-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: खरड़ नगर परिषद कार्यालय के अंदर बैठक-बाहर विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: खरड़ नगर परिषद कार्यालय के अंदर बैठक-बाहर विरोध
विज्ञापन
खरड़। नगर परिषद कार्यालय के बाहर उस समय अजीब स्थिति बन गई जब एक तरफ परिषद अध्यक्ष और कार्यकारी अधिकारी की ओर से अंतिम सदन बैठक आयोजित की जा रही थी, वहीं दूसरी ओर जनहित विकास मंच के सदस्य विरोध की तैयारी में जुटे नजर आए। बैठक के लिए कार्यालय के बाहर तंबू लगाया गया था जहां पार्षद अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे।
इसी दौरान जनहित विकास मंच के पदाधिकारी रणजीत सिंह हंस, बृज मोहन शर्मा, जोगिंदर सिंह सहित अन्य सदस्य बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचे और कार्यकारी अधिकारी का इंतजार किया। मंच ने अधिकारियों को 6 मई 2026 को विरोध प्रदर्शन का नोटिस सौंपा।
मंच के अनुसार नगर परिषद द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों पर अमल नहीं हो रहा है। शहर में कूड़ा प्रबंधन, सीवेज ओवरफ्लो, सड़कों की खराब हालत, अवैध कब्जों और बस स्टैंड निर्माण जैसी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। इसके अलावा सेक्टर-125 की मेगा हाउसिंग परियोजना और बुद्धा पार्क कॉलोनियों को परिषद द्वारा अधीन न लेने पर भी नाराजगी जताई गई।
विज्ञापन
मंच ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर शहरवासियों के साथ मिलकर 6 मई को धरना दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।