मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज में सर्द हवाओं के बीच हुआ मेडिटेशन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की ओर से आयोजित फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 के प्रतिभागियों ने बुधवार को सर्द हवाओं के बीच मून मेडिटेशन किया। इस इवेंट की चीफ मेंटर अवलीन खोखर ने होटल होली डे इन के स्वीमिंग पूल के पास खुले में प्रतिभागियों को मेडिटेशन कराया।
मेडिटेशन के बाद प्रतिभागियों ने अपने आप को काफी स्ट्रेस फ्री फील किया। उनकी कॉन्टेस्ट को लेकर मानसिक तनाव को भी दूर किया। वहीं ग्रूमिंग क्लासेज के सेशन में दिल्ली से आई मिलेश्वरी ने डाइट एवं न्यूट्रिशियन के टिप्स दिए।
इस दो घंटे के सेशन में मिलेश्वरी ने प्रतिभागियों को बताया कि कैसी डाइट के साथ अपने आप को फिट और स्लिम रख सकते हैं। उसके बाद कोरियोग्राफर जगनूर अनेजा ने इन प्रतिभागियों को डांस के टिप्स दिए।
दो साल के प्रयास के बाद हुआ चयन
मेरी हाइट और स्माइल फेम नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 का विनर बना सकती हैं। यह कहना है कानपुर की विजेता श्रीवास्तव का। विजेता ने बताया कि वह दो वर्षों से फेम मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 के लिए ट्राई कर रही हैं, दो साल बाद उनका चयन फिनाले राउंड के लिए हुआ है।
यह प्लेटफार्म मॉडलिंग के लिए सेफ
इस कांटेस्ट को विजेता ने मॉडलिंग के साथ कैरियर शुरू करने वाले प्रतिभागियों के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म बताया। विजेता का कहना है कि इस कांटेस्ट के लिए आयोजित ग्रूमिंग क्लासेज में काफी कुछ सीखने को मिला है।
जैसे किसी से बात करना है, कैसे रैंप पर चलना है और एक्सप्रेशन। विजेता ने बताया कि वह मिस कानपुर रह चुकी हैं। वह पिछले दो साल से मॉडलिंग कर रही हैं।
यह प्लेटफार्म मॉडलिंग के लिए सेफ
अमर उजाला का यह प्लेटफार्म मॉडलिंग में कैरियर की शुरुआत करने वाले यंगस्टर्स के लिए बिल्कुल सेफ है। यहां के ग्रूमिंग क्लासेज से सिर्फ मॉडलिंग और ब्यूटी से जुड़े टिप्स ही नहीं मिलते।
यहां पर प्रतिभागियों को एक बेहतर इंसान बनाया जाता है। ये कहना है बरेली यूपी से आई इंदू रावत का। इंदू ने मॉडलिंग की शुरुआत इस कांटेस्ट से की है। पिछले आठ दिनों के ग्रूमिंग क्लासेज में काफी बदलाव आया है। आत्मविश्वास, कम्युनिकेशन स्किल के साथ काफी कुछ सीखा है।