{"_id":"65677d8132239ed78e0448d8","slug":"medical-colleges-will-also-open-in-moga-and-khatkar-kalan-says-punjab-health-minister-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मोगा और खटकड़कलां में भी खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: मोगा और खटकड़कलां में भी खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री का एलान
Thu, 30 Nov 2023 12:35 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:35 AM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार अपने फंड से संगरूर में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से मालेरकोटला में एक अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार की दो मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की योजना है। इनमें से एक मोगा में और दूसरा खटकड़कलां में खोला जाएगा। उन्होंने यह जानकारी दो दिवसीय सत्र के अंतिम दिन प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के सवाल के जवाब में दी।
विज्ञापन
बाजवा ने राज्य में नए मेडिकल कॉलेज खोलने की स्थिति के बारे में पूछा था। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 2022-23 के बजट में अगले पांच वर्षों के दौरान 16 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने सदन में बताया कि केंद्र प्रायोजित योजना के तहत, कपूरथला और होशियारपुर में दो नए मेडिकल कॉलेजों को भारत सरकार द्वारा 60:40 फंडिंग अनुपात के साथ मंजूरी दी गई है। इन दोनों महाविद्यालयों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। मोगा और खटकड़कलां में दो नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का निर्णय विचाराधीन है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि राज्य सरकार अपने फंड से संगरूर में एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से मालेरकोटला में एक अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जा रहा है, जिसकी हिस्सेदारी 60 फीसदी (195 करोड़ रुपये) है, जबकि राज्य सरकार इस परियोजना पर 130 करोड़ रुपये खर्च करेगी। राज्य सरकार ने सिविल अस्पताल फेज-6 के मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करके मोहाली में एक नया मेडिकल कॉलेज डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज शुरू किया है और इसमें पहले बैच को 2022 में प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन