फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical college to be open soon in Sirsa, Kaithal and Yamunanagar of Haryana

हरियाणा: सिरसा-कैथल और यमुनानगर में जल्द खुलेंगे मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ेगी

Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 14 Jul 2020 01:57 AM IST
सार

  • मेडिकल कॉलेज के लिए किया गया जगह का चयन
  • कॉलेजों के पाठ्यक्रमों को भी सरकार की स्वीकृति

विज्ञापन
Medical college to be open soon in Sirsa, Kaithal and Yamunanagar of Haryana
सीएम मनोहर लाल (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के सिरसा, कैथल और यमुनानगर जिलों में जल्द मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इसके लिए जगह का भी चयन किया जा चुका है। इसके साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करने और पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट ऑफ मेडिकल इंस्टिट्यूट साईंसेज (पीजीआईएमएस), रोहतक में डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने को स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन


जिला सिरसा में मेडिकल कॉलेज हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, सिरसा की भूमि पर स्थापित किया जाएगा। जबकि जिला कैथल में मेडिकल कॉलेज की स्थापना ग्राम सरपनखेरी में किया जाएगा। यमुनानगर में मेडिकल कॉलेज एक पंचायत की भूमि पर स्थापित किया जाएगा। पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेज (पीजीआईएमएस) रोहतक में डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के तहत संचालित होगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- तस्वीरें: अचानक पहुंचा बंदर, कुर्सी पर बैठ पेन पकड़ा, चालान बुक जांची, ट्रैफिक पुलिस हैरान!
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडित बीडी शर्मा पीजीआईएमएस रोहतक में पहले से ही अलग से डीएम कार्डियोलॉजी पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की आवश्यकता के अनुसार सभी आवश्यक बुनियादी ढांचे, उपकरण और पूर्णकालिक संकाय (फुल टाइम फैकल्टी) हैं। पीजीआईएमएस रोहतक पंडित बीडी शर्मा स्वास्थ्य आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक से संबद्ध हरियाणा का शीर्ष शिक्षण चिकित्सा संस्थान है। संस्थान डीएम, एमसीएच जैसे विभिन्न विषयों और सुपर-स्पेशियलिटी में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तहत चल रहा है।

जगाधरी, होडल के सिविल अस्पतालों में बेड क्षमता बढ़ेगी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी), एक उप स्वास्थ्य केंद्र (एसएचसी) खोलने और एक उप मंडल सिविल अस्पताल, एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व एक उप स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करने की स्वीकृति प्रदान की है। उपमंडल सिविल अस्पताल जगाधरी (यमुनानगर) को 60 बिस्तर से बढ़ाकर 100 बिस्तर वाला वाले अस्पताल में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। 


पलवल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होडल को 50 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल में अपग्रेड किया जाएगा। यह अस्पताल मौजूदा भवन से ही कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने जगाधरी अस्पताल को अपग्रेड करने के लिए 18.14 करोड़ रुपये वार्षिक के अतिरिक्त वेतन बिल के साथ नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की है। 

पलवल सिविल अस्पताल के मामले में अतिरिक्त पदों पर 21.91 करोड़ रुपये वार्षिक का खर्च होगा। इसी प्रकार, जिला करनाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम संभली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पानीपत में उप-स्वास्थ्य केंद्र, गांव उरलाना कलां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। पंचकूला के गांव बत्तौड़ में एक नया उप स्वास्थ्य केंद्र व जिला पलवल के ग्राम खंबी में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति भी प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed