फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Medical college photostat machine patients run a km

मेडिकल कॉलेज में फोटोस्टेट मशीन तक नहीं, मरीजों को लगानी पड़ती है एक किमी की दौड़

Mon, 31 Aug 2020 10:30 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Medical college photostat machine patients run a km
चंडीगढ़। कोरोना महामारी में एक ओर जहां मरीज अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से परेशान हैं, वहीं अस्पताल में मिलने वाली सेवाओं में भी कटौती की जा रही है, जिससे मरीजों की परेशानी बढ़ रही है। जीएमसीएच-32 में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के साथ मरीज के डिस्चार्ज होने पर फोटो कॉपी के लिए उनके परिजनों को अस्पताल से बाहर से एक से डेढ़ किलोमीटर तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि देर रात किसी मरीज की मौत होने पर परिजनों को फोटोकॉपी जमा करने के लिए सुबह होने का इंतजार करना पड़ता है या फिर आधी रात को इसके लिए अस्पताल से बाहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यही स्थिति जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और भर्ती मरीज के डिस्चार्ज होने की प्रक्रिया में भी करनी पड़ गई है। मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में अगर इमरजेंसी सेवा दी जा रही है तो फोटोस्टेट की भी सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। मरीज या उनके घरवाले देर रात को अस्पताल से बाहर जाकर फोटोस्टेट कैसे करा पाएंगे। लोगों का कहना है कि अगर किसी प्रक्रिया में फोटोस्टेट कॉपी जमा करने का नियम है तो इसकी व्यवस्था भी अस्पताल प्रशासन को अपने स्तर पर करवाना चाहिए। एक तरफ तो कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और कम से कम बाहर निकलने की बात कहीं जा रही है। वहीं दूसरी तरफ एक फोटोस्टेट कराने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर तक का चक्कर लगावाया जा रहा है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का कहना है कि कोरोना के कारण अस्पताल की ज्यादातर दुकानें बंद हो जाने से यह परेशानी हो रही है। स्थिति सामान्य होते ही अस्पताल की बंद बड़ी फोटोस्टेट की दुकान भी खुल जाएगी। इसके बाद इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना के कारण अस्पताल की लगभग सभी दुकानें बंद हैं। अस्पताल के अंदर एक फोटो स्टेट की दुकान भी है। स्थिति सामान्य होते ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डा. रवि गुप्ता, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, जीएमसीएच-32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed