फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Media plays an important role in communicating positive energy and happiness to people: Vivek Atre

लोगों में सकारात्मक ऊर्जा और खुशी का संचार करने में मीडिया की अहम भूमिका : विवेक अत्रे

Thu, 21 Jan 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Media plays an important role in communicating positive energy and happiness to people: Vivek Atre
चंडीगढ़। स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन स्टडीज पंजाब यूनिवर्सिटी और पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया चंडीगढ़ चैप्टर की ओर से वार्षिक एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान खुशी सूचकांक पर विशेषज्ञों ने बात की। मुख्य वक्ता विवेक अत्रे पूर्व आईएएस ने दुनियाभर की खबरों के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मीडिया सकारात्मक ऊर्जा देने वाली खबरों को प्रकाशित कर समाज को जागृत कर सकता है। इससे खुशी का संचार होता है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का उदाहरण सामने रखा और कहा कि उसे मीडिया ने बेहतर ढंग से प्रस्तुत कर लोगों में खुशी का संचार किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीआरसीआई के उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी राष्ट्रीय जोनल प्रमुख रेणुका सलवान ने दी। स्वागत भाषण कम्युनिकेशन स्टडीज की अध्यक्षा डॉ. सुमेधा सिंह ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि खुशी हमारे भीतर है। इसका प्रवाह अंदर से बाहर होना चाहिए। राष्ट्रीय कार्यकारी चरणजीत सिंह ने भी विचार रखे। पत्रकार कंवर संधू ने भी खुशी सूचकांक पर बात की। मीडिया इस सूचकांक का और बेहतर कैसे बना सकता है, इस पर भी विचार रखे। प्रोफेसर जयंत पेठकर ने भी विचार रखे और सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed