{"_id":"f93d01e9a013758bf123ca159eaad4ee","slug":"meat-shop-closed-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट खाने के शौकीनों के लिए आज बुरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट खाने के शौकीनों के लिए आज बुरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 12 Apr 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
शहर में महावीर जयंती के चलते रविवार को सारी मीट की दुकाने बंद रहेगी। इस संबंधी डीसी की तरफ से भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ मोहाली मीट एंड ढाबा एसोसिएशन ने भी शनिवार को इसी मामले को लेकर मीटिंग की। मीटिंग की प्रधानगी एसोसिएशन के प्रधान विकास कुमार ने की।
इसके अलावा मीटिंग में महासचिव नवदीप, वाइस प्रेसिडेंट परमपाल सिंह व कैशियर संजीव कुमार समेत कई मेंबर हाजिर हुए। मीटिंग में तय किया गया कच्चे मीट की कोई भी दुकान रविवार को नहीं खुलेगी। उन्होंने दुकानदारों से सहयोग देने की अपील की।