फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MC polls, votes cast more than voters, chandigarh news

एमसी चुनाव: यहां मिली बड़ी गड़बड़ी, वोटरों से ज्यादा डाले गए मत

Mon, 19 Dec 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
MC polls, votes cast more than voters, chandigarh news
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव - फोटो : अमर उजाला
वार्ड नंबर-7 की मलोया सीट के बूथ नंबर-14 में पुनर्मतदान होगा। इस सीट पर फिर से मतदान करवाने के लिए चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक इस अकेले बूथ के लिए मतदान होगा। सूत्रों का कहना है कि शाम को जब इस मशीन से मतदाताओं की संख्या को चेक किया तो पता चला कि इसमें वोटरों के मुकाबले ज्यादा मतदान हुआ है।
विज्ञापन


इसलिए चुनाव आयोग ने वार्ड नंबर-7 में हुए मतदान की संख्या का आंकड़ा जारी करने से भी रोक लिया। यहां से चुनाव लड़ने वाले बसपा उम्मीदवार जगीर सिंह का कहना है कि उनकी सीट पर 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। इस बूथ में कुल 685 वोटर है। इस वार्ड से लड़ने वाले सभी उम्मीदवारों की बैठक देर रात यूटी गेस्ट हाउस में चुनाव विभाग ने बुलाई।  
विज्ञापन


चुनाव आयुक्त के ओएसडी तरसेम लाल का कहना है कि सोमवार को बूथ नंबर-14 के लिए फिर से मतदान होगा। उनका कहना है कि सुबह 8 से लेकर शाम पांच बजे तक इस बूथ के मतदाता वोट डाल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed