फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MC polls, CPI (ML) candidates, municiple corporation election

एमसी चुनाव: CPI (ML) के उम्मीदवारों को हाईकोर्ट से झटका

Mon, 05 Dec 2016 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 05 Dec 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
MC polls, CPI (ML) candidates, municiple corporation election
Punjab And Haryana Highcourt Chandigarh - फोटो : File Photo
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर अहम फैसला सुनाते हुए सीपीआई (एमएल) के उम्मीदवारों को पार्टी के चिन्ह और नाम का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इंकार करते हुए पार्टी की याचिका खारिज कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी की ओर से याचिका दाखिल करते हुए कहा गया था कि नेशनल व स्टेट पार्टी के उम्मीदवारों को पार्टी के नाम और चुनाव चिन्ह का फायदा दिया जाता है परंतु उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को यह लाभ नहीं दिया जा रहा है। याची ने पूर्व में हुए लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा था कि उस चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को पार्टी के चिन्ह और नाम का लाभ दिया गया था तो एमसी चुनाव में कैसे इससे वंचित रखा जा सकता है। हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर इस बारे में जजमेंट पेश करने को कहा था। सोमवार को याची की ओर से पेश किए गए तथ्यों और दस्तावेजों को नाकाफी मानते हुए हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज करते हुए प्रशासन के फैसले पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed