फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MC polls, Congress-BJP-BSP, new party, chandigarh mc election

एमसी चुनाव: कांग्रेस-भाजपा-बसपा को टक्कर दे सकती है ये नई पार्टी

Mon, 17 Oct 2016 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Oct 2016 09:24 AM IST
विज्ञापन
MC polls, Congress-BJP-BSP, new party, chandigarh mc election
Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
नगर निगम चुनाव का रंग शहर की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों को भी चढ़ गया है। फासवेक की रविवार को सेक्टर-21 के सामुदायिक केंद्र में हुई बैठक में निगम चुनाव लड़ने के मुद्दे पर जमकर चर्चा हुई। अधिकतर रेजिडेंट्स ने यह प्रस्ताव रखा कि फासवेक को अपने उम्मीदवार मैदान में उतारने चाहिए।
विज्ञापन


जबकि, कुछ एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि उम्मीदवार न उतारकर समर्थन भी दिया जा सकता है। बैठक में फैसला हुआ कि फासवेक की कोर कमेटी की बैठक जल्द बुलाई जाएगी। जिसमें चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने और समर्थन देने के प्रस्ताव पर फैसला किया जाएगा। फासवेक के वाइस चेयरमैन हितेश पुरी ने कहा कि जो फैसला कोर कमेटी में होगा उसे एक बार फिर से शहर की सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों के समक्ष लाया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि, सेक्टर-20 आरडब्लूए के अध्यक्ष ओपी वर्मा ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर किसी भी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी को खड़े न होने की बात की। फासवेक चेयरमैन बलजिंदर बिट्टू ने कहा कि चुनाव में वहीं उम्मीदवार निर्दलीय के तौर पर खड़ा हो जिसे पूरे शहर का समर्थन मिले। उनका कहना है कि हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी पार्षद के चुनाव पार्टी स्तर पर नहीं होने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गुप्ता ने बिट्टू को वार्ड नंबर-8 से उम्मीदवारी का प्रस्ताव

MC polls, Congress-BJP-BSP, new party, chandigarh mc election
नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
सेक्टर-38 से आए पकंज गुप्ता ने मीटिंग में फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू को वार्ड नंबर-8 से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया। गुप्ता ने कहा कि पूरे वार्ड की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन उनके साथ है। मालूम हो कि यह वार्ड मेयर अरुण सूद का है। बैठक में सेक्टर-8 के रविंदर गिल ने हेरिटेज चोरी होने की वारदात की निंदा की।

चेयरमैन का व्यवहार ठीक नहीं था
बैठक में फासवेक के वाइस चेयरमैन हितेश पुरी ने बताया कि पिछले दिनों प्रतिनिधिमंडल सीएचबी की समस्याएं लेकर चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस के पास गया था। लेकिन, चेयरमैन का फासवेक के प्रतिनिधिमंडल के प्रति व्यवहार ठीक नहीं था। पुरी ने बैठक में बताया कि चेयरमैन ने कहा कि जब पूर्व सीईओ दीपक कुमार के साथ विवाद चल रहा था तब फासवेक चुप थी।

बिट्टू लड़ सकते है चुनाव
फासवेक चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू नगर निगम चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से बिट्टू को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। पिछली बार बिट्टू कांग्रेस से वार्ड नंबर-17 के टिकट मांगा था। लेकिन, टिकट न मिलने पर वह निर्दलीय के तौर पर चुनाव भी लड़ा था। लेकिन, वह हार गए थे। अगर बिट्टू किसी राजनीतिक दल की टिकट पर चुनाव लड़ते है, तो उन्हें चेयरमैन पद से इस्तीफा देना होगा। क्योंकि, फासवेक के संविधान के अनुसार कोई भी पदाधिकारी पद पर रहते हुए चुनाव नहीं लड़ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed