{"_id":"58445bd84f1c1b5222a86709","slug":"mc-polls-congress-action-in-the-mood-6-rebels-expelled-from-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसी चुनाव: एक्शन मूड में कांग्रेस, 6 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसी चुनाव: एक्शन मूड में कांग्रेस, 6 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कांग्रेस की जनसभा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के बाद कांग्रेस ने अपने छह नेताओं को पार्टी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर चुनाव लड़ने पर रविवार को कार्रवाई कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने इन आधा दर्जन नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। इससे पहले भाजपा ने शनिवार को अपने तीन नेताओं को पार्टी से निकाला है।
कांग्रेस ने जिन नेताओं को बाहर निकाला है उसमे राकेश मौली, लेखपाल, मंजीत चौहान, कमल कुमार येंकी, छब्बू यादव और तरसेल मित्तल का नाम शामिल है। इस समय राकेश मौली और लेखपाल वार्ड नंबर-24 से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मंजीत चौहान वार्ड नंबर-11, कमल कुमार येंकी बापूधाम, छब्बू यादव वार्ड नंबर-20 से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं तरसेम मित्तल वार्ड नंबर-18 से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि इन नेताओं को नगर निगम के चुनावों में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरने पर निष्कासित किया गया है।