{"_id":"584eebc34f1c1bb324649cf9","slug":"mc-election-2016-cm-manohat-lal-khattar-mayor-anun-sood","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम चुनावों में उतरे सीएम खट्टर, भाजपा के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम चुनावों में उतरे सीएम खट्टर, भाजपा के लिए मांगे वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनावों में उतरे सीएम खट्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी नगर निगम चुनाव में कूद पड़े हैं। सीएम ने मेयर अरुण सूद के वार्ड के अलावा सोमवार को 5 जनसभाओं को संबोधित किया। सेक्टर-37 की मार्केट की पार्किंग में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके ऊपर नोटबंदी के रूप में एक हथौड़े की तरह वार किया है। इससे अब भ्रष्टाचारियों में हायतौबा मची हुई है।
सीएम ने कहा कि साल 2011 के चुनाव में उन्होंने ने सूद को वोट डाला था। उस समय वह भी इसी वार्ड के निवासी थे। सीएम के आने से पहले सांसद किरण खेर समारोह से चली गईं। सांसद ने कहा कि उन्हें दूसरी जगह जनसभा के लिए जाना है। लेकिन जब तक सांसद मंच पर रहीं, तब तक मंच पर चार पुलिस कर्मचारी भी सुरक्षा के लिए मंच पर ही मौजूद रहे।
चेक बाउंस होने पर सख्त कार्रवाई का हो प्रावाधान
सांसद किरण खेर ने समारोह में कहा कि वह मानती है कि नोटबंदी के कारण व्यापारियों को परेशानी हो रही है, लेकिन यह परेशानी कुछ समय के लिए ही है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्य वर्ग के लोग नोटबंदी से खुश हैं। सांसद ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार में भी बात की है कि चेक बाउंस होने पर सख्त से सख्त कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए, ताकि चेक मंजूर करने में किसी को कोई संकोच न हो।

नोटबंदी ने भ्रष्टाचारियों पर हथौड़े से वार किया: खट्टर
नगर निगम चुनावों में उतरे सीएम खट्टर
नुक्कड़ नाटक करवाया
भाजपा की ओर से हो रही जनसभाओं में नोटबंदी के फायदे बताने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी मंचन करवाया जा रहा है। सेक्टर-37 के समारोह में भी ऐसा किया गया। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नोटबंदी से प्रॉपर्टी और ब्याज के रेट कम होंगे।
पुलिस ने पार्किंग में नहीं घुसने दिया
वार्ड-8 के भाजपा उम्मीदवार अरुण सूद ने सेक्टर-37 की मार्केट की पार्किंग में समारोह किया। इस कारण पुलिस ने मार्केट आने वाले लोगों को गाड़ी पार्किंग में नहीं खड़ी होने दी। पार्किंग के प्रवेश द्वार पर ही चालकों को रोक दिया गया। पुलिस के अनुसार, हरियाणा के सीएम की सुरक्षा के कारण ऐसा किया गया।
सीएम जनसभाओं में सरकारी गाड़ी में नहीं, बल्कि इनोवा गाड़ी में आए। सूद के समारोह के पास भी कांग्रेस उम्मीदवार राजेश शर्मा का कार्यालय था। ऐसे में कार्यालय के बाहर से पुलिस ने कांग्रेस का झंडा भी हटवाया दिया। सूद को यहां पर लड्डूओं से भी तौला गया। समारोह में भाजपा पार्षद सतप्रकाश अग्रवाल, मनोनीत पार्षद सुरेंद्र बग्गा और अनूप सनी गिल भी मौजूद रहे।