{"_id":"635997719ebbd02bd2181e9b","slug":"mbbs-first-counseling-in-gmch-32-today-chandigarh-news-pkl46648484","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की पहली काउंसलिंग आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस की पहली काउंसलिंग आज
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस के दाखिले की पहली काउंसलिंग वीरवार को होने जा रही है। स्टेट कोटे में होने वाले दाखिले के लिए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया बुधवार दिनभर चलती रही।
पहले चरण की काउंसलिंग वीरवार को सुबह 9 बजे जीएमसीएच 32 के सराय बिल्डिंग स्थित सभागार में शुरू होगी, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान एडमिशन कमेटी जनरल कोटे में चयनित लगभग 110 बच्चों के दस्तावेज ले लेगी। गौरतलब है कि जनरल कोटे में 93 सीटों पर प्रवेश मिलना है। वहीं अन्य आरक्षित सीटों को मिलाकर 135 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना है।
उम्मीद है कि इस बार भी निर्धारित सीट से 10 अधिक अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। वहीं पर्सन विद डिसएबिलिटीज (पीडब्ल्यूडी) की पांच सीटों में से कम आवेदन आने पर बची हुई सीटों को जनरल में कन्वर्ट कर दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज चेक करने के बाद अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा और उसमें पास होने के बाद उनकी फीस जमा करवाई जाएगी। इसके साथ चयनित अभ्यर्थियों का ओरिजिनल डॉक्यूमेंट अगले पांच वर्षों के लिए कॉलेज में जमा कर लिया जाएगा ताकि वे कॉलेज छोड़कर अन्यत्र न जा सकें।
विज्ञापन
बता दें कि इस बार जीएमसीएच-32 में एमबीबीएस में स्टेट कोटे में प्रवेश के लिए कट ऑफ 573 अंक रही है। जबकि सबसे ज्यादा मेरिट 700 अंक रही। वहीं यह वर्ष चंडीगढ़ के छात्रों के लिए बेहतर साबित हो सकता है, क्योंकि स्टेट कोटे की जो 22 सीटें रक्षा कोटे के विद्यार्थियों को अलॉट होती थीं अब उस पर चंडीगढ़ के छात्रों को दाखिला मिलेगा। रक्षा कोटे के अभ्यर्थियों को स्टेट कोटे में प्रवेश देने संबंधी मानक पर इस वर्ष से रोक लगा दी गई है।
पहली काउंसलिंग में ही सीटें हो जाती हैं फुल
जीएमसीएच 32 में एमबीबीएस में दाखिले में अगर पिछले वर्षों के रिकॉर्ड देखें तो हर बार ऑल इंडिया के साथ ही स्टेट कोटे की सभी सीटें पहली काउंसलिंग में ही फुल हो जाती हैं लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मानक के अनुसार स्टेट कोटे में सेकंड काउंसलिंग के लिए 9 नवंबर की तारीख तय की है। वहीं 15 नवंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू हो जाएगा। इन सबके बीच 12 दिसंबर को मापअप राउंड रखा गया है जिसमें अंतिम दौर में अगर कोई सीट खाली रही तो उस पर प्रवेश दिया जाएगा लेकिन इस दौरान शैक्षणिक सत्र पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।