फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MBA student was raped by not one but two people

Chandigarh News: एमबीए छात्रा के साथ एक नहीं दो ने किया था दुष्कर्म

Thu, 09 May 2024 03:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
MBA student was raped by not one but two people
चंडीगढ़। 14 साल पहले मलोया में सड़क किनारे एमबीए की छात्रा के साथ सीरियल किलर मोनू द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने के मामले में पुरानी परतें भी खुल रही हैं। 14 साल पहले हत्या के बाद पुलिस ने जब घटनास्थल पर एकत्र किए गए सैंपल व सीएफएसएल में मृतका छात्रा के पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए सैंपलों की जांच करवाई थी तो उसमें एक नहीं बल्कि दो लोगों के सीमन की रिपोर्ट सामने आई थी। हालांकि पुलिस ने इस एंगल पर गिरफ्तार किए गए आरोपी मोनू से पूछताछ भी की लेकिन वह केवल बार-बार एक ही कहानी सुना रहा है जो कि पुलिस द्वारा बताई जा रही है। उधर, पुलिस ने दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी मोनू को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि दूसरा कौन था।गौरतलब है कि सेक्टर-38 वेस्ट चंडीगढ़ निवासी एमबीए की पढ़ाई करने वाली छात्रा 30 जुलाई 2010 की देर शाम को ट्यूशन से अपने घर नहीं लौटी थी। इसके बाद रात में ही उसकी एक्टिवा सड़क किनारे जंगल के क्षेत्र में खड़ी मिली थी और खून से लथपथ छात्रा का शव जंगल में मिला था। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पिता द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। वहीं, बाद में जब मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। इसके बाद मामले में आईपीसी की धारा 376 भी इजाद की गई थी। वहीं, जिस जगह से खून से लथपथ युवती मिली थी, सीएफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में कई सुबूत जुटाए थे और पीड़िता के भी कई सैंपल जांच के लिए एकत्र किए थे। बाद में जब सीएफएसएल की रिपोर्ट आई तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि के साथ-साथ जांच रिपोर्ट में एक नहीं बल्कि दो लोगों के सीमन निकले थे। बाद में जब पुलिस की ओर से इस मामले में कोर्ट में अनट्रेस की रिपोर्ट पेश की गई तो उसमें भी इस बात का खुलासा था। वहीं, अब पुलिस मृतका छात्रा के उस जांच रिपोर्ट में मिले सीमन के साथ भी आरोपी मोनू के सैंपल की जांच करवाएगी। अगर रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो यह बात पुख्ता हो जाएगी कि मोनू ने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया था और उसके अलावा अन्य ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article