फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayors from across the country to gather in Chandigarh; 118th Mayors' Conference begins on the 4th.

Chandigarh News: चंडीगढ़ में जुटेंगे देशभर के मेयर, 4 से शुरू होगा 118वां महापौर सम्मेलन

Thu, 01 Oct 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mayors from across the country to gather in Chandigarh; 118th Mayors' Conference begins on the 4th.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। देशभर के मेयर का चंडीगढ़ में जमावड़ा होने जा रहा है। 4 से 6 अक्तूबर तक होटल माउंट व्यू, सेक्टर-10 में 118वां महापौर सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में देशभर से महापौर और प्रतिनिधि शामिल होंगे। ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर की कार्यकारिणी के करीब 40-45 सदस्यों के आने की उम्मीद है। अब तक करीब 28 सदस्यों की पुष्टि हुई है, जबकि 17 ने शामिल होने से मना कर दिया है और बाकी सदस्यों से बातचीत चल रही है। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया होंगे। चंडीगढ़ इस सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को गृह सचिव एवं स्थानीय निकाय विभाग के सचिव मनदीप सिंह बराड़ ने अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में महापौर सौरभ जोशी, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में देशभर से आने वाले महापौरों एवं प्रतिनिधियों के ठहरने, सुरक्षा, परिवहन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। गृह सचिव ने सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने और बेहतर समन्वय के निर्देश दिए।
विज्ञापन

4 को आगमन, 5 को उद्घाटन और शहर का भ्रमण
सम्मेलन की शुरुआत 4 अक्तूबर को अतिथियों के आगमन से होगी। 5 अक्तूबर को उद्घाटन सत्र होगा। इसी दिन परिषद की बैठक और चंडीगढ़ नगर निगम की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों से महापौरों एवं प्रतिनिधियों को परिचित कराने के लिए शहर का भ्रमण भी कार्यक्रम का हिस्सा होगा। 6 अक्तूबर को समापन सत्र होगा। प्रशासन की ओर से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा और ठहरने की व्यवस्था को लेकर पुलिस और सिटको को भी जिम्मेदारी दी गई है। जिन सदस्यों के नाम की पुष्टि हो चुकी है, उनके लिए होटल माउंटव्यू में कमरों की बुकिंग की जा रही है। मेयर काउंसिल के सदस्यों के शहर भ्रमण के लिए सीटीयू की दो बसों का इंतजाम किया गया है। दोनों बसें दो दिन तक सदस्यों के साथ रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी के इन सदस्यों का आना कंफर्म
ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर कार्यकारिणी की चेयरमैन रेनू बोला गुप्ता (मेयर, करनाल), नेशनल जनरल सेक्रेटरी आशुतोष वरशने (पूर्व मेयर, अलीगढ़), सीनियर वाइस चेयरमैन डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव (मेयर, गोरखपुर), वाइस चेयरमैन मरिगेन सारानिया (मेयर, गुवाहटी), वाइस चेयरमैन पुष्यामित्रा भार्गव (मेयर, इंदौर), वाइस चेयरमैन मायाबेन धर्मेंद्राबाई मवानी (मेयर, सूरत) और सेक्रेटरी इंदरजीत कौर (मेयर, लुधियाना) का आना कंफर्म बताया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में पूजा विडानी (मेयर, बिलासपुर), शेरिंग पैडेन भूटिया (मेयर, गंगटोक), मीनल चौबे (मेयर, रायपुर), नीता राजेंद्रा ठाकरे (मेयर, नागपुर), लिखा नारी तदार (मेयर, इटानगर), जी उदयाकुमार (मेयर, अवाडी), नेहल शुक्ला (मेयर, राजकोट), राजीव जैन (मेयर, सोनीपत), रूपरानी संग्राम सिंह निकल (मेयर, कोल्हापुर), नंदलाल देवगन (मेयर, बीरगांव), लक्ष्मी नारायण गुप्ता (मेयर, छपरा), प्रवीण बतरा जोशी (मेयर, फरीदाबाद), विनोद अग्रवाल (मेयर, मुरादाबाद), कुरागायला उमा रानी (मेयर, निजामाबाद), शंभु पासवान (मेयर, ऋषिकेश), अनीता अग्रवाल (मेयर, रूड़की), योगेश कुमार (मेयर, सतना), विवेक नारायण (पूर्व मेयर, ग्वालियर), नवीन जैन (पूर्व मेयर, आगरा) और जगदीश राय पटेल (पूर्व मेयर, सूरत) के नाम शामिल हैं।


25 लाख का बजट, कई पार्षदों को सम्मेलन की जानकारी तक नहीं
महापौर सम्मेलन के लिए नगर निगम आयुक्त की ओर से 25 लाख रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है। हालांकि निगम के कई पार्षदों का कहना है कि उन्हें सम्मेलन के आयोजन की जानकारी तक नहीं है। कई पार्षदों ने पूछे जाने पर बताया कि उन्हें पता ही नहीं था कि महापौर सम्मेलन कराया जा रहा है। उनका कहना है कि निगम का पैसा खर्च होना है, लेकिन इसके लिए बजट निगम हाउस या किसी कमेटी से मंजूर नहीं कराया गया। सम्मेलन में शामिल होने वाले कार्यकारिणी सदस्यों की पूरी सूची भी अभी निगम के पास नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों ने सूची मांगी तो बताया गया कि शनिवार को सूची कंफर्म होगी और उसी दिन एसएसपी तथा एमडी सिटको को दी जाएगी। इस संबंध में महापौर सौरभ जोशी से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन का जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed