फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor's appeal - Officers and employees should come to the office on cycles

Chandigarh News: मेयर की अपील- अधिकारी और कर्मचारी साइकिल पर आएं दफ्तर

Sun, 04 Jun 2023 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
Mayor's appeal - Officers and employees should come to the office on cycles
चंडीगढ़। विश्व साइकिल दिवस पर शनिवार को नगर निगम और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें मेयर अनूप गुप्ता, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा, पार्षद जसबीर बंटी समेत नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। मेयर ने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को साइकिल से ही नियमित रूप से काम पर आना चाहिए ताकि वे खुद स्वस्थ रहें और पर्यावरण भी संरक्षित रहे।यह रैली सेक्टर-42 के कम्युनिटी सेंटर से सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और सेक्टर-35/36, 23/36, 37/36 से होते हुए 6 किलोमीटर का रूट पूरा करने के बाद समाप्त हुई। सीएससीएल, एमसीसी और पटियाला फाउंडेशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस साइकिल रैली में पार्षदों, नगर निगम के कर्मचारियों, पेशेवर साइकिल चालकों, छात्रों, स्थानीय निवासियों आदि सहित 700 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल प्रेमियों को फ्री राइड कराने के लिए 300 स्मार्ट बाइक्स का भी इंतजाम किया गया था। मेयर ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए सभी को साइकिल चलानी चाहिए। चंडीगढ़ में साइकिल ट्रैक मौजूद हैं, इसलिए लोग बिना मुख्य सड़क पर उतरे भी अपनी मंजिल तक साइकिल पर जा सकते हैं। आनिंदिता मित्रा ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल व्यक्ति स्वस्थ रहता है बल्कि ग्रीन हाउस उत्सर्जन को कम करके पर्यावरण की रक्षा भी करता है। यह ट्रैफिक जाम को भी कम करता है। बता दें कि शहर में साइक्लिंग को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से मेयर ने एक दिन पहले ही ''चिपकर'' अभियान की शुरुआत की है। ये रिफ्लेक्टिव स्टिकर उन साइकिल चालकों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं, जो अंधेरे में काम से आते हैं क्योंकि साइकिलों पर लगे ये स्टिकर गाड़ी चालकों को दूर से दिखाई दे जाते हैं। इससे हादसे कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed