फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayoral poll in Chandigarh on January 8

चंडीगढ़ को आठ जनवरी को मिलेगा नया महापौर, चार जनवरी तक नामांकन कर सकते हैं पार्षद

Sun, 20 Dec 2020 12:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 20 Dec 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Mayoral poll in Chandigarh on January 8
चंडीगढ़। - फोटो : social media

प्रशासन ने नए साल में होने वाले महापौर चुनाव की तारीख तय कर ली है। इस बार आठ जनवरी 2021 को शहर को नया महापौर मिलेगा। मेयर के साथ-साथ वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए भी चुनाव होगा। शनिवार को डीसी मंदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि महापौर का चुनाव आठ जनवरी को कराया जाएगा। महापौर चुनाव के दौरान डीसी भी सदन में उपस्थित होंगे। इस बार महापौर का पद सामान्य पार्षद के लिए आरक्षित है। दावेदारों ने अभी से उम्मीदवार बनने के लिए गुटबाजी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


अजय दत्ता होंगे चुनाव अधिकारी
महापौर चुनाव के लिए मनोनीत पार्षद को ही चुनाव अधिकारी बनाया जाता है। इस बार चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी मनोनीत पार्षद अजय दत्ता संभालेंगे। चुनाव में 26 पार्षदों के अलावा सांसद किरण खेर भी मतदान करेंगी जबकि नौ मनोनीत पार्षदों के पास वोट देने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उम्मीदवार के रूप में एक माह पहले से शुरू हो गए कयास 
भाजपा में महापौर पद का उम्मीदवार बनने के लिए पार्षदों के नामों को लेकर एक माह पहले से ही कयास लगना शुरू हो गया था। इसमें शक्ति प्रकाश देवशाली, महेश इंदर सिंह, वर्तमान वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा, उप महापौर जगतार सिंह, विनोद अग्रवाल और राजेश गुप्ता के नामों को लेकर लगातार कयास लगाए जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के पास जीत के आंकड़े 
इस समय भाजपा के पास जीत के आकड़े से ज्यादा मत है। नगर निगम में भाजपा के 20,  एक अकाली पार्षद व कांग्रेस के पांच पार्षद हैं। पिछले चुनाव तक अकाली दल का समर्थन भाजपा को था। इस बार दोनों दलों के बीच कुछ दूरियां बनी हुई हैं। एक मत सांसद का होता है। वह भी भाजपा के पक्ष में है। कुल मिलाकर भाजपा के पास जीत दर्ज करने के लिए पूरी क्षमता है।


चार जनवरी तक नामांकन कर सकते हैं पार्षद  
नगर निगम के सचिव अनिल गर्ग ने बताया कि पंजाब नगर निगम अधिनियम के तहत चुनाव के चार दिन पहले तक नामांकन किया जा सकता है। इस तरह चार जनवरी तक दावेदार अपना नामांकन पत्र भर सकते हैं। इसके बाद पांच दिसंबर को पत्रों की पड़ताल होगी। चुनाव के आखिरी दिन तक दावेदार अपना नाम वापस ले सकते हैं। नामांकन करने के लिए सोमवार को बैठक कर तिथि तय कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed