फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor Saurabh Joshi gets angry over the chaos in the night shelter.

Chandigarh News: रैन बसेरे में अव्यवस्थाओं पर भड़के मेयर सौरभ जोशी

Sun, 22 Feb 2026 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mayor Saurabh Joshi gets angry over the chaos in the night shelter.
चंडीगढ़। मेयर सौरभ जोशी ने शनिवार रात करीब 11 बजे पीजीआई के सामने बने रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां गंदगी और मूलभूत सुविधाओं की कमी देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। रैन बसेरे में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी, हीटर बंद पड़े मिले और फर्स्ट एड बॉक्स भी उपलब्ध नहीं था। कई स्थानों पर बिजली के तार बेतरतीब लटके दिखाई दिए।
विज्ञापन

मेयर ने करीब 20 मिनट तक मौके पर मौजूद कर्मचारियों से व्यवस्थाओं को लेकर जवाब-तलब किया। उन्होंने रैन बसेरे में ठहरे लोगों से सीधे बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। यह भी पूछा कि रहने के एवज में किसी प्रकार का शुल्क तो नहीं लिया जा रहा। लोगों ने बताया कि उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाता लेकिन सुविधाओं में कमी की शिकायत की।
विज्ञापन

मौके पर दिए गए संपर्क नंबरों पर जब मेयर ने फोन किया तो पता चला कि सुपरवाइजर को हटा दिया गया है और फिलहाल संचालन चार गार्डों के भरोसे चल रहा है। जेई का नंबर उपलब्ध नहीं हुआ जबकि एसडीओ का फोन स्विच ऑफ मिला। इस पर मेयर ने अधिकारियों के कार्य व्यवहार पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मेयर सोशल मीडिया पर लाइव भी रहे। उन्होंने कहा कि रैन बसेरे में रहने वालों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा जरूरत पड़ी तो ठेकेदार से संचालन वापस लेकर नगर निगम स्वयं व्यवस्था संभालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed