फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor reneged on promising to call a meeting, BJP councilors are not supporting: Premlata

बैठक बुलाने का वादा कर मुकर गए मेयर, भाजपा के ही पार्षद नहीं दे रहे साथ : प्रेमलता

Mon, 30 Oct 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mayor reneged on promising to call a meeting, BJP councilors are not supporting: Premlata
चंडीगढ़। अक्तूबर माह की सदन की बैठक नहीं बुलाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं। पार्षद प्रेमलता ने कहा कि मेयर अनूप गुप्ता सदन में वादा कर अपनी बात से मुकर गए। मेयर ने कहा था कि वह अक्तूबर में जल्द ही दूसरी बैठक बुलाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्षद ने इसका कारण भी पूछा है।
विज्ञापन

प्रेमलता ने कहा कि भाजपा ने दो साल में दो मेयर बनाए, लेकिन अब तक न वार्ड कमेटियां बनी हैं और न ही सब कमेटियों का गठन हुआ है। उन्होंने कहा कि मेयर उद्घाटनों में ही व्यस्त और उसी में खुश हैं। उन्होंने कहा कि हाल में हुए मामलों को देखकर साफ लग रहा है कि वर्तमान मेयर का साथ भाजपा के ही पार्षद नहीं दे रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के विरोध में यूटी सचिवालय के बाहर सामूहिक धरने की घोषणा मेयर ने की, लेकिन अगले दिन भाजपा का एक भी पार्षद प्रदर्शन में नहीं पहुंचा। मेयर अकेले ही खड़े रहे। उन्होंने मेयर को फ्लॉप बताया और कहा कि मेयर को अफसरों से लड़ने से ज्यादा लोगों के काम कराने चाहिए।
विज्ञापन

प्रेमलता ने मांग की है कि अक्तूबर माह की सदन की बैठक जल्द बुलाई जानी चाहिए। बता दें कि आखिरी बैठक 17 अक्तूबर को हुई थी। उसमें यह सवाल उठा था कि यह बैठक किस महीने की है तो मेयर अनूप गुप्ता ने कहा था कि यह बैठक सितंबर महीने की है। अक्तूबर माह की बैठक दोबारा होगी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के पार्षद योगेश ढींगरा ने सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि नियमों के तहत हर महीने में एक बैठक होनी चाहिए तो फिर सितंबर माह में बैठक क्यों नहीं बुलाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed