फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor, please free us from this hell... the streets are filled with water 24 hours a day.

Chandigarh News: मेयर साहब! नर्क से मुक्ति दिलाओ... गलियों में 24 घंटे भरा रहता है पानी

Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Mayor, please free us from this hell... the streets are filled with water 24 hours a day.
चंडीगढ़। मेयर साहब! हम सभी को इस नर्म से मुक्ति दिलाओ। गलियों में 24 घंटे पानी भरा रहता है। आंखों में आंसू लिए ये शब्द गांव हल्लोमाजना की बुजुर्ग महिलाओं ने मेयर सौरभ जोशी को गांव के दौरा के दौरान वीरवार को कहे। महिलाओं की बातें सुनकर मेयर सौरभ जोशी ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि आप लोगों ने यह हाल बनाकर रखा है। इस काम को जल्द से जल्द ठीक कीजिए।
विज्ञापन

सौरभ जोशी ने मेयर एट योर डोर स्टेप कार्यक्रम के तहत दोपहर बाद 3 बजे औचक निरीक्षण के लिए गांव हल्लोमाजरा पहुंचे। करीब तीन घंटा तक गांव में रहे। वे खेड़ा मोहल्ला की गलियों में गए। वहीं, पर महिला गुरनाम कौर ने नर्क से निकालने की बात की। मेयर कई गलियों में गए। इसके अलावा अजमेर सिंह, रंजीत सिंह सहित अन्य लोगों ने समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन गलियों में पानी खड़ा रहता है, वहां पर स्थायी रूप से कर्मचारी लगाया जाए ताकि वहां पर पानी जमा न होने पाए। बाकी कच्ची गलियों को पक्का करने का निर्देश दिया। मौके पर जीत सिंह बहलाना, राजेंद्र कुमार और शशि शंकर तिवारी भी साथ रहे। मेयर ने दो महीने के अंदर हालत सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ जोशी ने अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र शर्मा के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों साथ मिलकर सीवरेज व्यवस्था, जल आपूर्ति लाइनें, पक्की सड़कें, स्वच्छता और अन्य बुनियादी ढांचे की कमियों सहित प्रमुख नागरिक मुद्दों का मौके पर निरीक्षण किया। गांव के लोगों को भरोसा दिया कि यह कार्रवाई कागज तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर समाधान किया जाएगा।
लंबित कार्याें में तेजी लाने के लिए निर्देश
उन्होंने लंबित विकास कार्यों का गंभीर संज्ञान लेते हुए मेयर ने नया सीवरेज लंबित विकास कार्यों का गंभीर संज्ञान लेते हुए मेयर ने सीवर लाइन के अपग्रेडेशन, जल आपूर्ति पाइप लाइनों को सुदृढ़ करने और पक्की सड़कों के निर्माण जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश जारी किए।

बोले-काम में देरी करने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे
मेयर ने कहा कि काम में देरी करने वाले अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय सीमा के अंदर काम करना ही होगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निगरानी तंत्र बनाए रखने, हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने और सभी स्वीकृत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed