फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor launches street vendor mobile app and web portal

Chandigarh News: मेयर ने स्ट्रीट वेंडर मोबाइल एप और वेब पोर्टल लॉन्च किया

Fri, 11 Jul 2025 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Mayor launches street vendor mobile app and web portal
चंडीगढ़। शहर के स्ट्रीट वेंडरों का काम आसान करने के लिए वीरवार को स्ट्रीट वेंडर मोबाइल एप और वेंडर सेल वेब पोर्टल लॉन्च किया गया। मेयर ने कहा कि सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, चंडीगढ़ (एसपीआईसी) की ओर से बनाई गई इस योजना की पहल का उद्देश्य डिजिटल सुविधा और प्रशासनिक पारदर्शिता के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरों को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर मोबाइल एप से वेंडर पहचान पत्र, चालान, पंजीकरण और नवीनीकरण शुल्क जैरी सुविधाएं प्राप्त कर सकते है। इसमें वह अपना भुगतान का इतिहास और रसीदें देखने के अलावा उसको डाउनलोड कर सकते है। एप का उपयोग अंग्रेजी, हिंदी या पंजाबी में किया जा सकता है। इसके अलावा वेब पोर्टल https://mcchandigarh.gov.in/Vendor/index.aspx सुविधा भी मिलेगी। नगर निगम आयुक्त ने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म हमारे रेहड़ी-पटरी वालों के लिए काफी सुविधाजनक है। इसके अलावा पारदर्शिता रहेगी और आवश्यक सेवाओं को समय पर पहुंचाने का काम भी करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिक सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। इस डिजिटल परिवर्तन के साथ, इसका उद्देश्य विक्रेता-संबंधी कार्यों को सुव्यवस्थित करना और सेवा वितरण में सुधार करना है। इस कार्यक्रम के तहत, पंजीकृत रेहड़ी-पटरी वालों को 20 पहचान पत्र और 20 विक्रय प्रमाणपत्र (सीओवी) वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article