{"_id":"f23f12554d8f60bc78ebf003d1bb933d","slug":"mayor-elections-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, चंडीगढ़ मेयर चुनाव से जुड़ी रोचक बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, चंडीगढ़ मेयर चुनाव से जुड़ी रोचक बातें
रवि अटवाल
Updated Thu, 02 Jan 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 11 बजे जैसे ही मेयर चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई, सांसद पवन कुमार बंसल काफी चहकते नजर आ रहे थे। उन्हें उम्मीद थी कि इस बार भी उनके तीनों उम्मीदवार क्लीन स्विप कर जाएंगे।
मेयर पद के लिए पहला नतीजा बंसल के अनुमान के अनुरूप था और उनकी बांझें खिल गईं। हरफूलचंद कल्याण पर खेला गया उनका दाव कामयाब रहा था। कल्याण भी फौरन अपनी सीट से उठकर बंसल का आशीर्वाद लेने आए।
इसके बाद जो हुआ,उसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। सीनियर डिप्टी मेयर का जो नतीजा आया उसने सबको चौंका दिया और बंसल केचेहरे का भी रंग उड़ गया।
महज एक वोट से कांग्रेस प्रत्याशी को हार मिली। रही-सही कसर डिप्टी मेयर चुनाव ने पूरी कर दी। इसके बाद तो सांसद के हावभाव ही बदल गए।
बाहर निकले अग्रवाल
सीनियर डिप्टी मेयर के लिए कांग्रेसी प्रत्याशी सतप्रकाश तो नतीजे के बाद सदन से उठकर बाहर चले गए। उनके पीछे-पीछे बंसल भी उन्हें मनाने के लिए बहार निकले और कुछ देर में उन्हें मना कर साथ ले आए।
विज्ञापन
रत्तू भी हुईं नाराज
भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार राजिंदर कौर रत्तू चुनाव नतीजे आने के बाद नाराज होकर सीधे अपने घर चली गईं। उनका कहना था कि पार्टी नेताओं ने उन्हें जिताने के प्रयास ही नहीं किए।
रत्तू को मनाने बाद में भाजपा नेता उनके घर भी गए। इस संबंध में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि रत्तू नाराज हुई थीं मगर उन्हें मना लिया गया है।
कांग्रेस के बड़े नेता पलटे
मेयर चुनाव में इस बार भी खूब क्रॉस वोटिंग हुई। सूत्रों केमुताबिक कांग्रेस के कई बड़े नेताओं को भी पार्टी में शक के दायरे में रखा जा रहा है। कुछ पार्टी नेता ही अपने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर उम्मीदवार के प्रत्याशी के पक्ष में नहीं थे।
पार्टी स्तर पर अगर कोई गड़बड़ हुई है तो उसका पता लगाया जाएगा। मेयर चुनाव का असर लोकसभा चुनाव पर नहीं पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में साढ़े पांच लाख वोट हैं और इसमें सिर्फ 36 वोट।
-पवन बंसल, सांसद, कांग्रेस
मलबा फ्री बनाउंगा शहर को
‘मेरा पहला लक्ष्य होगा कि शहर को मलबा फ्री बनाया जाए। शहर की सुंदरता को और बढ़ाया जाए। नगर निगम के जो भी प्रोजेक्ट रुके हैं, उन्हें पूरा करवाने की कोशिश करूंगा। पार्षदों और निगम अफसरों के साथ मिलकर शहर के लिए नए प्रोजेक्ट लाने की कोशिश करूंगा।
-हरफूलचंद कल्याण, मेयर