फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor constituted PM Awas Yojana Council Committee Councilor Devshali Jagtar Singh Gurpreet Singh Mahesh Singh

पीएम आवास योजना को मेयर ने गठित की कमेटी, पार्षद देवशाली, जगतार सिंह,गुरप्रीत सिंह और महेश सिंह कमेटी में शामिल

Thu, 10 Sep 2020 10:58 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Mayor constituted PM Awas Yojana Council Committee Councilor Devshali Jagtar Singh Gurpreet Singh Mahesh Singh
चंडीगढ़। मेयर राजबाला मलिक ने वीरवार को पीएम आवास योजना के तहत बनने वाले फ्लैट्स के लिए 4 पार्षदों के नाम की सूची दे दी। कमेटी में शक्ति प्रकाश देवशाली, जगतार सिंह, गुरप्रीत सिंह व महेश इंदर सिंह को शामिल किया गया है। एडिशनल कमिश्नर-2 कमेटी के चेयरमैन होंगे। वहीं निगम के चीफ इंजीनियर, सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर बीएंडआर, रोड डिवीजन-2 के एक्सईएन, सब-डिवीजनल इंजीनियर भी कमेटी में शामिल रहेंगे। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निगम फ्लैट बनवाएगा जो जरूरतमंदों को कम रेट पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मेयर ने बताया कि इस योजना के लिए 2 पार्षदों के नाम सुझाने थे, लेकिन कॉलोनी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की जरूरतों को देखते हुए कमेटी में चार पार्षद रखे गए हैं ताकि बेहतर रिपोर्ट मिल सके। मेयर ने कहा कि नगर निगम की ओर से गरीबों को सस्ती दर पर किराये पर मकान देने की योजना को सदन की बैठक में हरी झंडी मिल गई थी। योजना के तहत निगम को ग्राम पंचायत की भूमि पर फ्लैट बनाने के लिए प्रशासन को अपना प्रोजेक्ट व एस्टीमेट बनाकर देना है। जहां से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट बनाने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कमिश्नर केके यादव ने बताया कि पिछले साल निगम में 13 गांव शामिल हुए थे। इन गांवों में ग्राम पंचायत की काफी भूमि खाली पड़ी है। मलोया, किशनगढ़ में भी काफी भूमि खाली पड़ी है, जिसे प्रयोग में लाया जा सकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना की तहत दो प्रक्रियाएं हैं। एक जहां मकान बने हों, वहां पर सीधे किराये पर दे दिए जाएं। इसके लिए हाउसिंग बोर्ड 2500 मकान लोगों को उपलब्ध करा रहा है। वहीं दूसरा खाली भूमि पर फ्लैट बनाकर गरीबों, मजदूरों या जरूरतमंदों को दिए जाएं। इसके लिए निगम प्रस्ताव तैयार करेगा। यह प्रोजेक्ट पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के तहत तैयार होगा। इसमें कंपनी के साथ 25 साल का अनुबंध किया जाएगा। एक कमरे वाले फ्लैट में बेडरूम के लिए 30 वर्ग मीटर व 2 कमरे वाले फ्लैट में बेडरूम के लिए 60 वर्ग मीटर जगह होगी। कमिश्नर ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर, सरकारी मानक के अनुसार कम वेतन पाने वाले, मजदूर, प्रवासी मजदूर, शिक्षा से जुड़े व्यक्ति, स्वास्थ्य से जुड़े व्यक्ति, लंबे समय तक चंडीगढ़ में घूमने आने वाले व्यक्ति और छात्र मकान को किराये पर ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed