फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   mayor arun sood inaugrated community centre ar sector 18-19 chandigarh

कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा फिर उठाकर मेयर ने किया उद्घाटन

Mon, 01 Aug 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
mayor arun sood inaugrated community centre ar sector 18-19 chandigarh
mayor arun sood at community hall - फोटो : amar ujala
सेक्टर-19 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन रविवार को मेयर अरुण सूद ने फिर वार्ड पार्षद मुकेश बस्सी की अनुपस्थिति में किया। लगातार कांग्रेस पार्षद बस्सी के वार्ड में दूसरे दिन मेयर ने उद्घाटन किया है। जबकि कांग्रेस बहिष्कार से ज्यादा कुछ नहीं कर पाई।
विज्ञापन


जो उद्घाटन की शिलान्यास की प्लेट लगाई गई है, उसमें वार्ड पार्षद की मौजूदगी बताते हुए नाम लिखा गया है। जबकि वार्ड पार्षद मुकेश बस्सी इस समय विदेश में हैं। मालूम हो कि  उद्घाटनों के लिए कांग्रेस और भाजपा मेयर में काफी खींचातान चल रही है। वार्ड पार्षद बस्सी और कांग्रेस मेयर के उद्घाटनों से काफी नाराज हैं। लेकिन पार्टी के भीतर गुटबाजी का फायदा उठाते हुए मेयर अरुण सूद ने सेक्टर-18 और 19 के कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन कर दिया है। इस साल की यह दूसरी घटना है। जब किसी मेयर ने वार्ड पार्षद को नाराज कर खुद ही उसके वार्ड में उद्घाटन किया है। इससे पहले सेक्टर-16 के शांति कुंज के ओपन एयर जिम का उद्घाटन मेयर अरुण सूद ने वार्ड पार्षद प्रदीप छाबड़ा के विरोध के बावजूद किया था। जबकि सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन भी वार्ड पार्षद की सलाह लिए बिना ही प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी से करा दिया था।
विज्ञापन


कैंथ भी हुए उपस्थित
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और सतीश कैंथ भी उपस्थित रहे। कैंथ का यह पहला समारोह था जो उन्होंने जेल से छूटने के बाद भाग लिया है। हाईकोर्ट कैंथ पर दर्ज मामले को खारिज कर चुका है। समारोह में जितने रेजिडेंट्स थे उतने ही भाजपा कार्यकर्ता भी। इस मौके पर भाजपा पार्षद राजिंदर कौर रत्तू, आशा जसवाल, एमपी कोहली, शगुफ्ता प्रवीण और फॉसवेक के पूर्व चेयरमैन पीसी सांघी भी मौजूद थे। कांग्रेस पहले ही सभी पार्षदों और कार्यकर्ताओं को इस समारोह से दूर रहने के लिए कह चुकी थी। चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा और मेयर अरुण सूद ने बताया कि कम्युनिटी सेंटर की इमारत का कुल एरिया 11 हजार 505 स्क्वेयर फुट है। जिसके रेनोवेशन पर एक करोड़ 63 लाख खर्च हुआ है। कम्युनिटी सेंटर में दुल्हन के कमरे के अलावा जिम की भी सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों और कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
जब मेयर अरुण सूद लोगों को संबोधित करते हुए भाषण दे रहे थे तो कुछ लोगों ने वार्ड पार्षद मुकेश बस्सी के खिलाफ नारेबाजी की। इसमें भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। नारेबाजी के दौरान वर्करों ने वार्ड पार्षद पर अनदेखी का आरोप लगाया। जबकि मेयर अरुण सूद ने लोगों और कार्यकर्ताओं को नारेबाजी के लिए रोका।


भाजपा की तानाशाही वाला चेहरा सामने आया
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि सूद शहर में जबरदस्ती उद्घाटन करने वाले मेयर के नाम से पहचान बना रहे हैं। भाजपा का तानाशाही वाला चेहरा सामने आ गया है। भाजपा के अपने पार्षद तो मेयर से उद्घाटन कराना नहीं चाहते। जबकि मेयर जबरदस्ती कांग्रेस के वार्डों में घुसकर उनके द्वारा किए गए कामों का क्रेडिट लेते हुए उद्घाटन कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्षद बस्सी शहर में नहीं हैं तो नारेबाजी कराना क्या मेयर को शोभा देता है। मेयर खुद ही नारेबाजी करा रहे हैं, जो गलत प्रथा है। यह भी मेयर और भाजपा को भविष्य में भुगतना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed