फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayor and Commissioner honored 186 municipal employees on Independence Day

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम के 186 कर्मचारियों को मेयर व कमिश्नर ने किया सम्मानित

Sun, 16 Aug 2020 11:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Aug 2020 11:14 AM IST
सार

  • कोरोना काल मे विशेष कार्य करने वाले एनजीओ व लोगों को किया गया सम्मानित
  • स्वतंत्रता दिवस पर कोरोना के कारण विभाग प्रभारियों को सौंपे गए सम्मान पत्र

विज्ञापन
Mayor and Commissioner honored 186 municipal employees on Independence Day
कोरोना काल मे बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करतीं मेयर राजबाला मलिक।

विस्तार

74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम ने अपने 186 कर्मचारियों को सम्मानित किया। वहीं ऐसे 13 एनजीओ व लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना काल मे निगम के साथ मिलकर लोगों को सहयोग दिया। महापौर राजबाला मलिक, वरिष्ठ उप महापौर रविकांत शर्मा, उप महापौर जगतार सिंह व कमिश्नर केके यादव ने विभाग प्रभारियों को उनके विभाग के कर्मचारियों के सम्मान पत्र सौंपे। 

विज्ञापन


कोरोना के कारण इस बार कार्यक्रम में सभी कर्मचारियों को मंच पर नहीं बुलाया गया। मेयर ने कहा कि यह साल हम सभी के जीवन का एक ऐसा हिस्सा बन गया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सरकारी कर्मचारी हो या आम आदमी सभी ने एक जुटता का परिचय दिया। मुसीबत के समय सभी ने एक दूसरे का हाथ थामे रखा है। ऐसे ही कोरोना वीरों को हम स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि हमारे कर्मचारियों को कभी कोरोना काल मे कार्य करने की ट्रेनिंग नहीं मिली। इसके बावजूद सभी ने बखूबी अपना काम किया। यह सराहनीय है। वहीं विनोद नागपाल को दिव्यांग बच्चों के लिए बेहतर कार्य करने और नजमा खान, को बेटियों की शिक्षा पर काम करने के लिए सम्मानित किया गया। केवल बेदी व बलदेव अग्रवाल को कोरोना काल मे सहयोग करने और राजन महाजन को कोरोना काल मे 90 बार रक्तदान करने, रजनी बजाज को पौधरोपण व बच्चों की मदद के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभुनाथ शाही को ट्राइसिटी में गिलोय बांटने, संदीप चटवाल, आदित्य आकरे, ओपन एक्सेस टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड मोहाली को क्वारन्टीन सेंटर के लिए जरूरी चीजें उपलब्ध कराने, परवाज फाउंडेशन के फाउंडर विक्रांत व शिप्रा भारद्वाज को कोरोना काल मे बेहतर सहयोग देने और रमा माथुर को कोरोना काल मे लोगों को सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed