फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mayawati PM, Om Prakash Chautala will be CM of Haryana says prakash bharti

मायावती पीएम, ओमप्रकाश चौटाला होंगे हरियाणा के सीएम : प्रकाश भारती

Fri, 29 Jun 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक Updated Fri, 29 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mayawati PM, Om Prakash Chautala will be CM of Haryana says prakash bharti
मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती का कहना है कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती देश की अगली पीएम और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के अगले सीएम होंगे। देश की जनता के चाहे अच्छे दिन नहीं आए, लेकिन लोकसभा व विधानसभा चुनाव के साथ भाजपा के जरूर बुरे दिन शुरू हो जाएंगे। वे शुक्रवार को इनेलो नेता अभय चौटाला की मौजूदगी में इनेलो-बसपा गठबंधन की जेल भरो रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


वहीं, अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा के झूठ की पोटली खुल चुकी है। खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह खुद कह चुके हैं कि किसानों का कर्ज माफ नहीं होगा, बल्कि उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जाएगा। इससे साफ है कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है। खुद सीएम प्रदेश में घूमने के लिए हेलीकाप्टर खरीद रहे हैं, ताकि प्रदेश की जनता के सवालों का जवाब न देना पड़े। चार साल के कार्यकाल में प्रदेश जंगल राज का पर्याय बन चुका है, जिसमें कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जनता को मुद्दों से भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। हर साल कभी स्वच्छ भारत अभियान तो कभी गाय और गीता के नाम पर लोगों का रोजगार व विकास के विषयों से ध्यान भटकाने का काम किया है। 
विज्ञापन


नेता विपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी नाकामियों का छुपाने के लिए हरियाणा को तीन बार आग के हवाले कर दिया। जहां सरकार ने प्रदेश में कायम भाईचारे को 35 जात व 36 जात में बांटने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने काले धन को वापस लाने का वादा किया था, लेकिन 15 लाख प्रति व्यक्ति खाते की जगह 15 पैसे भी नहीं आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली की दरें होंगी आधी, मीटर उखाड़ कर फेंक देंगे तालाब में 
अभय चौटाला ने कहा कि बिजली के मौजूदा मीटर न केवल तेज चलते हैं, बल्कि दरें भी ज्यादा हैं। इनेलो-बसपा सरकार आते ही मीटरों को उखाड़ कर तालाब में फेंक देंगे। साथ ही नए मीटर लगाए जाएंगे। बिजली की मौजूदा दरों को आधा किया जाएगा। अभय चौटाला ने सवाल किया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों व अधिकारियों के मीटरों को बाहर क्यों नहीं लगवा रही है, जबकि सरकार आम जनता को चोरो की नजर से देख रही है। 

किसानों के साथ छोटे दुकानदारों का होगा कर्ज माफ
चौटाला ने कहा कि इनेलो-बसपा सत्ता में आते ही किसानों व छोटे दुकानदारों का कर्ज माफ करेगी। किसानों को फसल का सही मूल्य मिले, इसके लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करेंगे। साथ ही हर परिवार में से एक युवा को सरकारी नौकरी, गरीब की बेटी की शादी में 5 लाख रुपए की कन्यादान राशि दी जाएगी। वहीं बुजुर्गों को एकमुश्त 2500 रुपए पैंशन मिला करेगी। साथ ही बेरोजगार युवाओं को 15 हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा।

इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, नरेंद्र प्रजापति उपाध्यक्ष बसपा, पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, विधायक रणबीर गंगवा, परमेंद्र ढुल, अनूप धानक, पूर्व सांसद कैप्टन इंद्र सिंह, सतीश नांदल, पूर्व विधायक बलवंत मायना, सरिता नारायण, इन्द्र सिंह ढुल, बलवान सुहाग, अडीचंद, प्रो. कश्मीरी, वेदमुंडे, कृष्ण कौशिक, उमेश देवी, डॉ. संदीप हुड्डा, राजेश सैनी, राजू भुटानी, डॉ. नफे सिंह लाहली, संजय बल्हारा, रविन्द्र बखेता, ताजबीर शिमली, रविन्द्र सांगवान, मीना मकडौली, सौरभ फरमाणा, हरज्ञान ठेकेदार, महंत सतीश दास, शीला भैण, प्रेमलता खत्री, शीला खरैटी, सत्यवान हुमायुंपर, सतप्रकाश बिसला, बलराज खासा, सतीश फरमाना भी मौजूद रहे। 


मंच से दी एसवाईएल के लिए गिरफ्तारी
वहीं, इनेलो की तरफ से मंच से ही एसवाईएल के निर्माण के लिए हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देने का ऐलान किया। एसडीएम राकेश कुमार व डीएसपी डाक्टर रवींद्र मंच पर पहुंचे और मंच से ही गिरफ्तारी लेने की घोषणा की। मौके पर डीएसपी मुख्यालय ने रविन्द्र कुमार ने विधिवत गिरफ्तारी डाली तथा इलाका मजिस्ट्रेट एसडीएम ने मौके पर निजी मुचकले पर सभी को रिहा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed