{"_id":"58cad16c8b72020ec2b42df7dc728ccc","slug":"may-be-rain-today-forecast-by-meteorologists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से छाएंगे बादल, 72 घंटे में हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से छाएंगे बादल, 72 घंटे में हो सकती है बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
मौसम एक बार फिर यू टर्न लेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले 72 घंटे में चंडीगढ़ के साथ पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरेंदर पाल ने बताया कि 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बादल छाए रहेंगे। वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरी तरह से हावी है, जिसकेचलते मौसम में बदलाव हो रहा है। बारिश के बाद भी तापमान में कोई गिरावट नहीं आएगी।
शहर में दिन का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वहीं शनिवार को धूप खिली होने के कारण सुखना लेक, रोज गॉर्डन और रॉक गार्डन भी गुलजार रहे। पर्यटकाें एवं शहर के लोगाें का यहां भी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन