{"_id":"941be3154898532fe6b124610f5ccedf","slug":"may-be-rain-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल मौसम देखकर घर से निकलें बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल मौसम देखकर घर से निकलें बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 16 Apr 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार से बारिश का चक्र तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल तक मौसम काफी गड़बड़ रहने वाला है।
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से जानकारी के अनुसार 16 और 17 अप्रैल को बारिश के आसार बन गए हैं। इससे अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री में गिरावट दर्ज की जाएगी।
पूरे सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने वाला है। न्यूनतम तापमान में भी असर देखने को मिल सकता है। इससे मौसम सुहावना तो रहेगा साथ ही ठंडक का भी अहसास होगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, जो लोगों को परेशान कर सकती हैं। मंगलवार शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे थे।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सोमवार रात न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब व हरियाणा के कई इलाकों में 24 घंटे के अंदर कई स्थानों में बारिश होने के आसार हैं।
इससे पहले 13 अप्रैल को बारिश हुई थी। उससे पहले सात अप्रैल को बरसात हुई थी। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के आसार पूरे अप्रैल तक बने रहेंगे। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास ही रहने वाला है।